रिपोर्ट
पवन कुमार श्रीवास्तव
आज तक 24 X 7 न्यूज़ चैनल
जिला संवाददाता बस्ती


पुलिस अधीक्षक बस्ती महोदय द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती, व समस्त क्षेत्राधिकारीगण की उपस्थिति में आज दिनांक 31.08.2025 को जनपद बस्ती से अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले 04 उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस, 02 मुख्य आरक्षी का पुलिस लाईन सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बस्ती महोदय द्वारा सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को उनकी निष्ठापूर्ण सेवा और समर्पण के लिए सराहना करते हुए उन्हे विदाई दी गयी।
विदाई समारोह में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों और जनपद की शांति व सुरक्षा व्यवस्था में योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, और उपहार भेंट किए गए। पुलिस अधीक्षक महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि इन कर्मियों ने अपनी सेवा के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और लगन के साथ कार्य किया, जिससे जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान मिला। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों के उज्ज्वल और सुखमय भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक बस्ती, व अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण तथा सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/ कर्मचारीगण के परिवारजन मौजूद रहें।
सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण का विवरण निम्नवत है-
- उ0नि0 लिपिक श्री धर्मेन्द्र सिंह प्रधान लिपिक शाखा जनपद बस्ती।
- उ0नि0 नागरिक पुलिस श्री सत्य नारायण चौरसिया थाना कोतवाली जनपद बस्ती।
- उ0नि0 नागरिक पुलिस श्री राम प्रताप थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती।
- उ0नि0 नागरिक पुलिस श्री रामफल यादव डॉयल-112 जनपद बस्ती।
5.हे0का0 नागरिक पुलिस श्री हौशिला प्रसाद थाना लालगंज जनपद बस्ती। - हे0का0 नागरिक पुलिस श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती।



