Skip to main content

Aaj Tak24x7

पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले 04 उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस, 02 मुख्य आरक्षी, को उपहार देकर विदाई की गई-

रिपोर्ट
पवन कुमार श्रीवास्तव
आज तक 24 X 7 न्यूज़ चैनल
जिला संवाददाता बस्ती

पुलिस अधीक्षक बस्ती महोदय द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती, व समस्त क्षेत्राधिकारीगण की उपस्थिति में आज दिनांक 31.08.2025 को जनपद बस्ती से अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले 04 उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस, 02 मुख्य आरक्षी का पुलिस लाईन सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बस्ती महोदय द्वारा सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को उनकी निष्ठापूर्ण सेवा और समर्पण के लिए सराहना करते हुए उन्हे विदाई दी गयी।
विदाई समारोह में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों और जनपद की शांति व सुरक्षा व्यवस्था में योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, और उपहार भेंट किए गए। पुलिस अधीक्षक महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि इन कर्मियों ने अपनी सेवा के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और लगन के साथ कार्य किया, जिससे जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान मिला। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों के उज्ज्वल और सुखमय भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक बस्ती, व अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण तथा सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/ कर्मचारीगण के परिवारजन मौजूद रहें।

सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण का विवरण निम्नवत है-

  1. उ0नि0 लिपिक श्री धर्मेन्द्र सिंह प्रधान लिपिक शाखा जनपद बस्ती।
  2. उ0नि0 नागरिक पुलिस श्री सत्य नारायण चौरसिया थाना कोतवाली जनपद बस्ती।
  3. उ0नि0 नागरिक पुलिस श्री राम प्रताप थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती।
  4. उ0नि0 नागरिक पुलिस श्री रामफल यादव डॉयल-112 जनपद बस्ती।
    5.हे0का0 नागरिक पुलिस श्री हौशिला प्रसाद थाना लालगंज जनपद बस्ती।
  5. हे0का0 नागरिक पुलिस श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती।
aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in