आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
*एकजुटता से ही समाज को सम्मान व राजनैतिक भागीदारी मिलेगी- डॉ. सुमन्त गुप्त
*
*० वैश्य एकता परिषद की जिला व नगर सभी इकाइयां भंग की, समर्पण की भावना से काम करने वाले नए चेहरों को स्थान दिया गया*
औरैया –अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद, औरैया की आवश्यक बैठक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमन्त गुप्ता की अध्यक्षता में आज दिनांक 20 सितंबर-2025 दिन शनिवार को प्रातः 11 बजे श्री गोपाल वाटिका आश्रम, औरैया में संपन्न हुयी, बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मा. अनूप कुमार गुप्ता अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल भारतीय पुरवार पोरवाल महासभा औरैया इकाई के जिलाध्यक्ष शिव कुमार पुरवार व परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन पोरवाल मौजूद रहे, बैठक में मौजूद समाज के लोगों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। बैठक में वैश्य समाज को गतिशील बनाने के उद्देश्य तथा राजनैतिक भागीदारी व समाज द्वारा संचालित भविष्य की विभिन्न गतिविधियों पर सर्वसम्मति से विचार-विमर्श किया गया। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमन्त गुप्ता ने कहा कि देश की विभिन्न गतिविधियों में वैश्य समाज का तन मन धन से सर्वाधिक योगदान दिया जाता हैं, लेकिन समाज को उचित स्थान नहीं मिल पा रहा है, उन्होंने समाज की एकता को बल देते हुए कहा कि समाज की एकजुटता से ही समाज को सम्मान व राजनैतिक भागीदारी सुनिश्चित होगी। उन्होंने अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा आगामी दिनांक 8-9 नवंबर को उत्तराखंड के हरिद्वार कनखल में स्थित श्री परमार्थ ज्ञान मंदिर में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन व अभिनंदन समारोह में समाज के लोगों को आमंत्रित किया, हरिद्वार में आयोजित दो दिवसीय अधिवेशन में वैश्य समाज, औरैया के बंधुओं को सम्मिलित होने हेतु न.पा.अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने निःशुल्क बस उपलब्ध कराने की घोषणा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमन्त गुप्ता ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 75 वें जन्म दिवस के अवसर पर देश के व्यापारियों को जीएसटी में दो स्लैब प्रणाली देकर राहत प्रदान की है, बहुतायत ऑनलाइन गेम जिसमें अभिज्ञता के कारण युवा अपना कैरियर चौपट कर रहे थे उस पर पीएम ने प्रतिबंध लगाकर देश की युवा पीढ़ी का भविष्य अंधकारमय होने से बचा लिया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा वैश्य एकता परिषद औरैया जनपद की सभी जिला-नगर की इकाइयों को तत्काल प्रभाव से को भंग कर दिया गया, नई कमेटियों के गठन के अंतर्गत जिला प्रभारी आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट, जिला अध्यक्ष विपिन पोरवाल (बंटू), जिला महामंत्री नरेश चंद्र शिवहरे, जिला कोषाध्यक्ष राकेश गुप्ता (बैंक वाले) जिला उपाध्यक्ष मोनू उर्फ विजय गुप्ता, जिला मंत्री अनिल बिश्नोई व जिला मीडिया प्रभारी मनीष गुप्ता पत्रकार को बनाया गया है। जबकि नगर कमेटी के अंतर्गत देवमुनि पोरवाल को नगर अध्यक्ष, अमित गहोई को नगर महामंत्री, नितिन पुरवार को नगर कोषाध्यक्ष, अमित बरसैयां को नगर मंत्री, विनोद पोरवाल को आय-व्यय निरीक्षक व नगर मीडिया प्रभारी हेतु मयंक पोरवाल को मनोनीत किया गया है। बैठक को अनूप गुप्ता, विपिन पोरवाल शिक्षक अनूप गुप्ता आदि लोगों ने संबोधित किया, बैठक का संचालन आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय मंत्री विनय पुरवार, विचित्र पहल संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू), विजय गहोई, गीता पोरवाल बाबरपुर, मनोज गुप्ता एडवोकेट, संजय अग्रवाल, व्यापारी नेता नीरज पोरवाल, बृजेंद्र पोरवाल, रामू किराना वाले आदि वैश्य समाज के बंधु मौजूद रहे।



