आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ



औरैया 17 अक्टूबर 2025 – जिलाधिकारी डा0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक की। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा समस्त विभागों को अवगत कराया गया कि विभागों को आवंटित लक्ष्यों में किसी भी प्रकार का कोई परिवर्तन नहीं किया जा सकेगा। ज़िला गंगा समिति की बैठक में जिलाधिकारी द्वारा पुरहा नदी की कार्ययोजना बनाए जाने हेतु बजट के आवंटन पर विस्तृत चर्चा कर कार्ययोजना बनाए जाने हेतु सिंचाई विभाग को निर्देशित किया गया। ज़िला पर्यावरण समिति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने आरआरसी सेंटर की खराब स्थिति पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डा सुरेंद्र कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी सीपी सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकांत यादव,अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद, ज़िला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे साक्षी शुक्ला सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।



