Skip to main content

Aaj Tak24x7

ऑनलाइन ठगी करने वाले दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, दो आधार कार्ड, दो मोबाइल फोन और ₹1.40 लाख नकद बरामद*

  • *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया*

    *ऑनलाइन ठगी करने वाले दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, दो आधार कार्ड, दो मोबाइल फोन और ₹1.40 लाख नकद बरामद

    *रिपोर्ट:–राम ब्यूरो

    औरैया पुलिस की साइबर थाना टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए ऑनलाइन ठगी को अंजाम देने वाले दो शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो फर्जी आधार कार्ड, दो मोबाइल फोन तथा कुल ₹1,40,300 नकद बरामद किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक औरैया व अपर पुलिस अधीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र के निर्देश पर साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। दिनांक 18.11.2025 को साइबर थाना औरैया को शिकायत मिली थी कि अज्ञात साइबर ठग लॉटरी व पार्सल क्लियरेंस के नाम पर लोगों को झांसा देकर उनके बैंक खातों में जमा पैसे ठग रहे हैं। पीड़िता से हुई ठगी की जांच में मोबाइल नंबर तथा लेन-देन का विवरण मिलने पर पुलिस ने टीम गठित की। जांच में जुटी टीम ने तकनीकी सर्विलांस के आधार पर अभियुक्त सत्यपाल सिंह और दुग्धपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी जनपद झांसी के कुंवरहरा थाना मोथ क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे व्हाट्सएप और फोन कॉल के माध्यम से लोगों को लॉटरी, पार्सल क्लियरेंस या फर्जी सरकारी योजनाओं के नाम पर लालच देकर रकम अपने खातों में डलवाते थे और फिर आपस में बांट लेते थे। गिरफ्तार अभियुक्तों से  ,02 आधार कार्ड ,02 मोबाइल फोन , ₹1,40,300 नकद बरामद किए। गिरफ्तार करने वाली टीम में  विकाश सिंह, निरीक्षक थाना साइबर क्राइम , अनवर हुसैन, उपनिरीक्षक मय हमराही उपस्थित रहे।  औरैया पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कोई भी अज्ञात व्यक्ति यदि स्वयं को पुलिस या कोर्ट अधिकारी बताकर पैसे मांगे या धमकी दे, तो तुरंत पास के थाने या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। ऐसी कॉल्स पर कभी भी विश्वास न करें और न ही किसी खाते में पैसे ट्रांसफर करें।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in