- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया*
*ऑनलाइन ठगी करने वाले दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, दो आधार कार्ड, दो मोबाइल फोन और ₹1.40 लाख नकद बरामद
*रिपोर्ट:–राम ब्यूरो
औरैया पुलिस की साइबर थाना टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए ऑनलाइन ठगी को अंजाम देने वाले दो शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो फर्जी आधार कार्ड, दो मोबाइल फोन तथा कुल ₹1,40,300 नकद बरामद किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक औरैया व अपर पुलिस अधीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र के निर्देश पर साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। दिनांक 18.11.2025 को साइबर थाना औरैया को शिकायत मिली थी कि अज्ञात साइबर ठग लॉटरी व पार्सल क्लियरेंस के नाम पर लोगों को झांसा देकर उनके बैंक खातों में जमा पैसे ठग रहे हैं। पीड़िता से हुई ठगी की जांच में मोबाइल नंबर तथा लेन-देन का विवरण मिलने पर पुलिस ने टीम गठित की। जांच में जुटी टीम ने तकनीकी सर्विलांस के आधार पर अभियुक्त सत्यपाल सिंह और दुग्धपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी जनपद झांसी के कुंवरहरा थाना मोथ क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे व्हाट्सएप और फोन कॉल के माध्यम से लोगों को लॉटरी, पार्सल क्लियरेंस या फर्जी सरकारी योजनाओं के नाम पर लालच देकर रकम अपने खातों में डलवाते थे और फिर आपस में बांट लेते थे। गिरफ्तार अभियुक्तों से ,02 आधार कार्ड ,02 मोबाइल फोन , ₹1,40,300 नकद बरामद किए। गिरफ्तार करने वाली टीम में विकाश सिंह, निरीक्षक थाना साइबर क्राइम , अनवर हुसैन, उपनिरीक्षक मय हमराही उपस्थित रहे। औरैया पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कोई भी अज्ञात व्यक्ति यदि स्वयं को पुलिस या कोर्ट अधिकारी बताकर पैसे मांगे या धमकी दे, तो तुरंत पास के थाने या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। ऐसी कॉल्स पर कभी भी विश्वास न करें और न ही किसी खाते में पैसे ट्रांसफर करें।



