बाह में मनाई गई पंडित गेंदा लाल दीक्षित की जयंती

बाह आगरा

 

बाह में मनाई गई पंडित गेंदा लाल दीक्षित की जयंती

देश की आजादी के आंदोलन में सक्रिय और महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जिला आगरा तहसील बाह क्षेत्र के क्रांतिकारी पंडित गेंदालाल दीक्षित जी का आज आसाराम रामनिवास आदर्श इंटर कॉलेज में जन्म जयंती मनाई गई कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य विनोद कुमार दीक्षित द्वारा पंडित गेंदालाल दीक्षित के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने देश की स्वतंत्रता आंदोलन में किए गए उनके योगदान को याद किया प्रधानाचार्य विनोद कुमार दीक्षित ने बताया की पंडित गेंदालाल दीक्षित ने गुप्त रूप से चंबल के बागियों को देश के स्वतंत्रता आंदोलन में जोड़ने का प्रयास किया इसके लिए उन्होंने शिवाजी समिति बनाई और छापामार तरीके से आंदोलन चलाया उन्होंने पंडित जी के देश के प्रति योगदान को याद रखने के लिए क्षेत्र में उनकी मूर्ति स्थापित करने की मांग की जिससे आने वाली पीढ़ी उनसे प्रेरणा ले सके और याद रख सके अंत में भाषण प्रतियोगिता में भाग लेने वालेछात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया

इस अवसर पर विद्यालय में उपस्थित रिपुसूदन शर्मा अनिल तोमर अखिलेश तिवारी संतोष शर्मा रामबारी उपाध्याय एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा

 

आगरा ब्यूरो चीफ राहुल चतुर्वेदी

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in