महन्त भगवत विशाल इंटर कॉलेज कदौरा जनपद जालौन में मनाया गया डॉ भीमराव अम्बेडकर अंबेडकर परिनिर्वाण दिवस आज दिनांक 6 दिसंबर 2025 दिन शनिवार

महन्त भगवत विशाल इंटर कॉलेज कदौरा जनपद जालौन में मनाया गया डॉ भीमराव अम्बेडकर अंबेडकर परिनिर्वाण दिवस आज दिनांक 6 दिसंबर 2025 दिन शनिवारको महन्त भगवत विशाल इंटर कॉलेज कदौरा जनपद जालौन में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जी का परिनिर्वाण दिवस श्रद्धांजलि अर्पित कर मनाया गया श्रद्धांजलि सभा के मुख्य अतिथि डॉ बाबू रामाधीन जी व विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि व मुख्य वक्ता के द्वारा संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा एवं चित्र पर कैंडल जलाकर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तत्पश्चात उनके जीवन वृतांत पर विस्तृत चर्चा परिचर्चा की गई व सभी बच्चों के लिए व अतिथियों के लिए भीम भोज का आयोजन भी किया गया जिसको सभी ने ग्रहण किया श्रद्धांजलि सभा के मुख्य अतिथि द्वारा डॉ बाबू रामाधीन जी द्वारा अपने व्याख्यान में कहा की तथागत बुद्ध और अंबेडकर के द्वारा बताए गए रस्ताओं पर शील पर प्रतिष्ठित होकर जो व्यक्ति अपना जीवन का निर्वाह करेगा वह अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में कभी असफल नहीं हो सकता है इसी क्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास कुमार सिंह ने कहा कि डॉ अंबेडकर जी के बचपन में पढ़ने के लिए इतनी सुख सुविधाएं नहीं थी फिर भी उन्होंने देश के कानून जैसा विशाल संविधान बना दिया हमें उनसे प्रेरणा लेना चाहिए और मेहनत करनी चाहिए कि उन्होंने बहुत कुछ ना होते हुए भी इतना महान कार्य कर दिया हम सब लोगों को तो सारी सुविधाएं हैं फिर भी हम महान कार्य क्या छोटा कार्य भी नहीं कर पा रहे हैं इसलिए हमें कोई भी कार्य करने के लिए सबसे पहले शिक्षित होना पड़ेगा तब तक हम शिक्षित नहीं होंगे तब तक हम आगे नहीं बढ़ सकते हैं श्रद्धांजलि सभा में विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास कुमार सिंह द्वारा चार पंक्तियां भी प्रस्तुत की गयीं जो इस प्रकार है पंक्तियां प्रस्तुत करते हुए प्रधानाचार्य विकास कुमार सिंह ने कहा कि जाने कैसी दहशत है, जाने कैसा डर है । हैं उदास तारीखें और चुप कैलेंडर है। दिल चीख कर ये बोला आज 6 दिसंबर है। विशिष्ट अतिथि पुनीत भारती ने कहा कि आज हमारा देश आजाद है फिर भी हम स्वतंत्र नहीं है कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सुंदर सिंह शास्त्री ने कहा कि हमें संविधान के नियम कानूनों और अधिकारों को जानना होगा और उसका पालन करना होगा इसके लिए हमें शिक्षित होना पड़ेगा जब तक हम शिक्षित नहीं होंगे तब तक हम संविधान के नियम कानून अधिकारों के बारे में नहीं जान सकेंगे और न ही उनका लाभ ले सकेंगे इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ बाबू रामाधीन जी कार्यक्रम संयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास कुमार सिंह मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित सुंदर सिंह शास्त्री सुगत विशिष्ट अतिथि गणों के क्रम में पुनीत कुमार भारती प्रधानाचार्य आचार्य नरेंद्र इंटर कॉलेज उरई सुधाकर राव गौतम अध्यक्ष बहुजन

महानायक जन्मोत्सव समिति उरई अवधेश कुमार गौतम प्रधानाध्यापक यूपीएस मरगांया मिस्टर सिंह बौद्ध प्रधानाध्यापक यूपीएस चतेला डॉ भीमराव अंबेडकर कन्या विद्यालय की प्रबंधिका रेनू प्रवेश वर्मा कदौरा नगर की वरिष्ठ समाजसेविका विजयलक्ष्मी साहू राम कुमारी प्रणामी विद्यालय के शिक्षक अनीस वेग पृथ्वी पाल अहिरवार मनोज कुमार वर्मा मनीष कुमार गुप्ता विवेक कुमार गुप्ता इमरान खानअवधेश कुमार भगवानदीन पवन कुमार योगेश कुमार सतपाल राकेश कुमार अंजली गुप्ता श्रेष्ठता बाथम मुस्कान खान रजनी गुप्ता श्वेता सैनी जगदीश योगेंद्र अर्जुन सिंह कैलाश कुमार राधा कृष्ण राजेश कुमार सेवा प्रसाद रानी देवी संतो देवी कुसुम कली बदरूदजमा शिवपति आदि शिक्षक शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी रसोईया विद्यालय के प्यारे प्यारे बच्चे छात्र ,छात्राएं उपस्थित रहे सभी उपस्थित अतिथियों द्वारा श्रद्धांजलि देकर संविधान निर्माता विश्व रत्न ज्ञान के प्रतीक डॉ भीमराव अंबेडकर जी को याद किया।

 

 

संवाददाता अभिषेक कुमार आज तक 24×7‌ न्यूज़ ब्यूरो चीफ जालौन

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in