Skip to main content

Aaj Tak24x7

ग्वालियर में नए साल की शुरुआत से पहले ही उन तमाम लोगों के चेहरे पर एक बड़ी खुशी तब देखी गई। जब उनके हजारों रुपए की कीमत के गुम हुए मोबाइल उनके सामने थे

एंकर- ग्वालियर में नए साल की शुरुआत से पहले ही उन तमाम लोगों के चेहरे पर एक बड़ी खुशी तब देखी गई। जब उनके हजारों रुपए की कीमत के गुम हुए मोबाइल उनके सामने थ

। ग्वालियर पुलिस की साइबर सेल ने लोगों के चेहरे पर खुशी लौटने का काम किया है। जिसके तहत दिसंबर माह में CEIR PORTAL रिकॉर्ड 01 करोड़ 82 लाख रुपए कीमत के 736 मोबाइल खोज निकाले है। कुल मिलाकर पुलिस ने साल 2025 में अब तक 3 करोड़ 72 लाख रुपए कीमत के 1503 मोबाइल ढूंढ निकाले है। पुलिस को प्राप्त हुए मोबाइलों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव और साइबर सेल ने उन लोगों को वितरित किया है जिनके द्वारा मोबाइल गुम होने संबंधी आवेदन साइबर सेल को दिए गए थे। इन आवेदकों में एक्स आर्मी मैन, किसान, छात्र, मजदूर, ग्रहणी आदि शामिल थे। मोबाइल पाने वाले कई आवेदक तो ऐसे थे। जिन्होंने अपना मोबाइल पाने की उम्मीद भी छोड़ दी थी। लेकिन साल बीतने के बाद जब उन्हें उनका मोबाइल वापस मिला तो उनके चेहरे पर खुशी झलक रही थी। पुलिस अधीक्षक द्वारा इस मौके पर 4 ऐसे नागरिकों का भी सम्मान किया गया। जिन्हें राह चलते मोबाइल मिले थे। लेकिन उन्होंने उन मोबाइलों को पुलिस तक पहुंचाया। उनके इस जागरूकता भरे कदम पर उन्हें सम्मानित किया गया।

 

बाइट- धर्मवीर सिंह- SSP ग्वालियर

aajtak24x7
Author: aajtak24x7