Skip to main content

Aaj Tak24x7

सोनभद्र दुद्धी बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच मैनेजर पर अभद्रता और धमकी का आरोप, युवक ने कोतवाली में तहरीर दी* आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद

*सोनभद्र दुद्धी बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच मैनेजर पर अभद्रता और धमकी का आरोप, युवक ने कोतवाली में तहरीर दी*

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनो कुमार की रिपोर्ट

दुद्धी – में बैंक ऑफ इंडिया शाखा के ब्रांच मैनेजर पर अभद्र व्यवहार और मारपीट की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया गया है। जानकारी के अनुसार, एक युवा समाजसेवी किसी कार्य से बैंक पहुँचे थे, जहाँ कथित रूप से ब्रांच मैनेजर ने उनके साथ न सिर्फ अभद्रता की, बल्कि मारपीट की धमकी भी दी।

घटना से क्षुब्ध युवा समाजसेवी सीधे दुद्धी कोतवाली पहुँचे और पूरी घटना का विवरण देते हुए एक लिखित तहरीर दर्ज कराई। पीड़ित युवक ने मांग की है कि बैंक कर्मियों द्वारा आम जनता के साथ इस तरह के व्यवहार पर कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। पूरे प्रकरण को लेकर स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखने को मिल रही है, और सभी न्यायोचित कार्रवाई की अपेक्षा कर रहे हैं।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in