आज तक 24 x7 भोपाल से मनीष शर्मा की रिपोर्ट.
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र क्रेशर बस्ती में प्रसव सेवाएं शुरू करने के लिए सीएमएचओ ने लिया जायजा*
स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र क्रेशर बस्ती में प्रसव सेवाएं शुरू करने की तैयारी की जा रही है। बुधवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ मनीष शर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र और आसपास के इलाके का निरीक्षण किया । इस केंद्र में प्रसव सेवाएं शुरू होने से क्षेत्र की बड़ी आबादी को अपने घर के नजदीक ही सामान्य प्रसव की सेवाएं मिल सकेंगी। वर्तमान में इस केंद्र के सबसे नजदीक सिविल अस्पताल गोविंदपुरा हताईखेड़ा है जो कि लगभग 20 से 25 मिनट की दूरी पर स्थित है।
वर्तमान में इस अस्पताल में 2 चिकित्सक, 5 नर्सिंग ऑफिसर व एक लैब टेक्नीशियन कार्यरत हैं। निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ ने संस्था प्रभारी को जन आरोग्य समिति मद से मूलभूत व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संस्था में विद्युत कनेक्शन के लिए बिजली विभाग से चर्चा कर आवश्यक व्यवस्थाएं करवाने हेतु कहा गया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ मनीष शर्मा ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र क्रेशर बस्ती में सामान्य प्रसव सेवाएं शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। केंद्र में उपलब्ध निशुल्क और गुणवत्तापूर्ण सेवाओं की जानकारी सामुदायिक सहभागिता के साथ आमजन तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।



