रिपोर्ट
शमसुलहक खान
आज तक 24 X 7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती
स्वच्छता, पूजन-हवन, रक्तदान एवं फल वितरण के साथ सेवा संकल्प अभियान का शुभारम्भ मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदि
बस्ती, 17 सितंबर 2026 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय, बस्ती से विभिन्न सेवा कार्यों का शुभारम्भ किया गया।कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र के नेतृत्व में आयोजित हुआ,मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी रहे,अभियान के जिलासंयोजक एवं जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत अमहट घाट स्थित मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान एवं श्रमदान से हुई। मुख्य अतिथि हरीश द्विवेदी एवं जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र सहित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओंने अमहट घाट की साफ-सफाई की इसके उपरांत मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजन एवं हवन किया गया।वेद मंत्रोच्चार एवं आहुतियों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न प्रमुख घाटों मंदिरों एवं सार्वजनिक स्थलों पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किए गए।इसके साथ ही जिलाध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि ने वृद्धाश्रम, कैली अस्पताल तथा जिला अस्पताल पहुंचकरमरीजों एवं वृद्धजनों का कुशलक्षेम जाना और उन्हें फल वितरित किए।
भाजपा जिला कार्यालय पर राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी ने फीता काटकर रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। शिविर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने 101 युनिट रक्तदान किया एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान के लिए पंजीकरण किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सार्वजनिक जीवन सेवा और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का उदाहरण है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचकर सेवा, सहयोग और संवेदना का संदेश दे रहे हैं।
राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के बीच जाने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर जाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित परिवारों के घर ‘आशीर्वाद का दिया’ जलाएंगे।
इस अवसर पर सुशील सिंह, राज किशोर सिंह, दयाराम चौधरी, राजेश पाल चौधरी, वैभव पांडे, भानु प्रकाश मिश्र, अंकुर वर्मा, अखंड सिंह, दिव्य प्रकाश, शालिनी मिश्र, शिवानी सिंह, डॉ. रोली सिंह, मीना पांडे, दिलीप पांडे, अभिषेक कुमार, प्रेम प्रकाश चौधरी, प्रदीप पांडे, अजय पाल सिंह, सतेंद्र सिंह भोलू, जगदीश अग्रहरि, चंद्रमणि पांडे, दिव्यांशु दुबे, सतीश सोनकर, गौरव तिवारी, राजन ठाकुर, विनय यादव, राजकुमार शुक्ल, अरविंद सिंह, मनीष चौबे, रिंकू दुबे, सतेंद्र पांडे, प्रदीप चौधरी, पल्लव श्रीवास्तव, संतोष भारद्वाज, आनंद त्रिपाठी, आनंद सिंह, सचिन सिंह, सुरेंद्र चौधरी, विश्वास चित्रांश, नागेंद्र सिंह सिंकू, राजन गुप्ता, वरुण पांडे, सुधांशु त्रिपाठी, विनय सिंह भारद्वाज, देवानंद पांडे, ब्रह्मदेव यादव आशीष शुक्ला, अभिनव उपाध्याय, श्रुति अगहरि सहित मोर्चा-प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अजय पाल सिंह
जिला मीडिया प्रभारी
भारतीय जनता पार्टी, बस्ती


