Skip to main content

Aaj Tak24x7

अवैध खनन की कवरेज रोकने पर पत्रकारों में भारी रोष

लोकेशन/ सोनभद्र उत्तर प्रदेश

रिपोर्ट/ कन्हैयालाल केशरी

 

ब्रेकिंग: सोनभद्र….

 

– अवैध खनन की कवरेज रोकने पर पत्रकारों में भारी रो

 

– खनन क्षेत्र में पट्टेधारक के गुर्गो द्वारा पत्रकारों को मिली जान से मारने की धमकी

 

– अवैध खनन की तस्वीरें लेने से रोकने और अभद्र और अशोभनीय भाषा के बाद पत्रकारों ने ओबरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है

 

– यह घटना बिल्ली मारकुंडी क्षेत्र के कृष्ण माइंस में 7 मजदूरों की मौत के बाद सुर्खियों में आए खनन क्षेत्र के ठीक सामने से जुड़ी है

 

– कुल 37 खदानों को नियमों के उल्लंघन के कारण बंद कर दिया गया है, जो खदानें अभी चल रही हैं, वे भी कथित तौर पर गुंडागर्दी में लिप्त बताई जा रही

 

– लगातार अवैध खनन की खबरों के प्रकाशन के बाद यह क्षेत्र विभिन्न विभागों के रडार पर आने से पट्टेधारक गुस्से में

 

– खनन क्षेत्र में जांच की कवायद तेज और विभागीय जांच टीमों के अक्सर आने जाने से खदान मालिक बताये जा रहे पत्रकारों से नाराज

 

– अवैध गतिविधियों को छिपाने के लिए खदानों के इर्द-गिर्द बैरिकेड लगाए गए, ताकि कोई अवैध खनन का वीडियो या फोटो न ले सके

 

– पीड़ित पत्रकार अरविंद कुशवाहा ने बताया कि बजरंग स्टोन पत्थर खदान में जांच की सूचना पर वे साथी पत्रकार के साथ समाचार संकलन के लिए गए थे

 

– पीड़ित ने बताया खदान के पास तैनात धीरज राय के गुर्गों ने उनके साथ अभद्र और अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की दी धमकी

 

– पत्रकारों द्वारा मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है

 

– ओबरा थाना क्षेत्र के बिल्ली मारकुण्डी खनन क्षेत्र के बजरंग स्टोन से जुड़ा मामला।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in