थाना कप्तानगंज पुलिस टीम द्वारा यात्रा के दौरान बस से गुम हुए बैग, को सकुशल बरामद कर उसके स्वामी को सुपुर्द किया गया-*

रिपोर्ट

शमसुलहक खान

आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती

 

 

*थाना कप्तानगंज पुलिस टीम द्वारा यात्रा के दौरान बस से गुम हुए बैग, को सकुशल बरामद कर उसके स्वामी को सुपुर्द किया गया-

 

आज दिनांक 08.01.2026 को श्री चंद्रशेखर गुप्ता पुत्र गुलाब प्रसाद गुप्ता ग्राम सोफरा थाना कोठीभार जनपद महाराजगंज, जो सऊदी अरब से वापस अपने घर रोडवेज बस से लखनऊ से गोरखपुर के लिए आ रहे थे, उसी बस सवार किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गलती से चंद्रशेखर गुप्ता का बैग(जिसमें- पासपोर्ट, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड आदि कागजात) भी लेकर कस्बा महाराजगंज में उतार लिया गया, जिसकी जानकारी चंद्रशेखर गुप्ता को होने पर गुम होने बैग की जानकारी चौकी महाराजगंज थाना कप्तांगज जिला बस्ती को दिया गया। सूचना प्राप्त होते ही थानाध्यक्ष कप्तानगंज आलोक श्रीवास्तव के नेतृत्व में चौकी इंचार्ज महाराजगंज उ0नि0 अनिल कुमार त्रिपाठी मय पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए, थाना क्षेत्र एवं कस्बा में सघन चेकिंग अभियान चलाकर बैग ले जाने वाले व्यक्ति की जानकारी की गई तो ज्ञात हुआ कि प्रिंस पुत्र राजेंद्र प्रसाद उपाध्याय निवासी ग्राम सिकरी कोदई थाना हरैया नामक व्यक्ति द्वारा गलती से अपने साथ उठा लिया गया था क्योंकि उनके पास भी उसी तरह का बैग था। प्राप्तकर्ता द्वारा बताया गया कि इस बैग को मैं अभी तक खोला भी नहीं था, बैग को वापस लेकर बैग के स्वामी श्री चंद्रशेखर गुप्ता पुत्र गुलाब प्रसाद गुप्ता ग्राम सोफरा थाना कोठीभार जनपद महाराजगंज को सुपुर्द किया गया, जिसकी प्रशंसा ग्रामवासियों एवं जनमानस में की जा रही है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

थाना कोतवाली पुलिस व सर्विलांस टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में जनपद के विभिन्न विभाग के अधिकारियों से छद्म नाम से बार-बार टेलीफोन पर काल कर काम करने का दबाव बनाने से संबंधित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो सिम लगा एक अदद एंड्राईड मोबाईल विवो, एक अदद ब्लूटूथ इयर फोन, नगद रुपये 20,000/-, नेपाली रुपया 250/- व अन्य पहचान पत्र बरामद किय गया 

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in