Skip to main content

Aaj Tak24x7

Day: January 9, 2026

मंत्री श्री नारायन सिंह कुशवाह जी, कैबिनेट मंत्री ने के.आर.जी. में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित गहन पुनरीक्षण (SIR) के अंतर्गत नव मतदाता जागरूकता अभियान के शिविर में सहभागिता की अतुल मल्होत्रा आज तक 24×7 ब्यूरो उपस्थित सभी छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें मतदाता पंजीयन के प्रति जागरूक होने का आग्रह किया। एवं कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा अपना मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने एवं अपने मताधिकार का प्रयोग करने एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता से निभाने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर छात्राओं को मतदाता पंजीयन की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों एवं लोकतंत्र में मतदान के महत्व की जानकारी भी प्रदान की। कार्यक्रम का उद्देश्य नव मतदाताओं में जागरूकता बढ़ाना एवं उन्हें जिम्मेदार नागरिक के रूप में लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए प्रेरित करना रहा।इस अवसर पर एस.डी.एम. ई.आर.ओ. श्री नरेंद्र बाबू यादव जी, प्रभारी प्राचार्य श्रीमती ईला शुक्ला जी, मण्डल अध्यक्ष श्री अमर कुटे जी, मण्डल अध्यक्ष श्री प्रिंस मझवार जी, बी.एल.ए. वन श्री गौरव बाजपेयी जी सहित सभी छात्राएं एवं अन्य गणमान्य साथी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज