Skip to main content

Aaj Tak24x7

झांसी अपराधियों के हौसले बुलंद तमंचे के बल पर झांसी कानपुर हाईवे पर लूट*

लोकेशन- झांसी

 

*स्लग-झांसी अपराधियों के हौसले बुलंद तमंचे के बल पर झांसी कानपुर हाईवे पर लूट

 

*आज तक 24×7 न्यूज़ बलराम पटेल मंडल मीडिया प्रभारी झांसी*

 

झांसी में अपराधियों के हौसले एक बार फिर कानून को खुली चुनौती देते नजर आए हैं।

झांसी–कानपुर हाईवे…पर चिरगांव थाना क्षेत्र… मे बरल और करगुंवा के बीच सुनसान इलाके…मे बदमाशो ने तमंचे की नौक पर लाखों की लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। बाइक सवार बदमाशों ने गुटखा व्यापारी के मुनीम को निशाना बनाया…सिर पर तमंचे की बट…से हमला किया जिससे मूनीम खून से लथपथ हो गया…और बदमाश लाखों की नकदी लेकर फरार हो गए, सवाल ये है कि हाईवे पर आखिर अपराधियों को इतना दुस्साहस कहां से मिल रहा है?

 

VO:

पीड़ित गुटखा व्यापारी के मुनीम सर्वेश कुशवाहा के मुताबिक,

वह KIA कार से अपने चालक विकास पाल के साथ जालौन जनपद से तगादा वसूल कर लौट रहा था। रास्ते में तीन अलग-अलग व्यापारियों से नकद वसूली की।

जैसे ही कार चिरगांव थाना क्षेत्र के करगुंवा से आगे निकली और सुनसान हाइवे पर पहुंची अचानक बाइक सवार दो बदमाश सामने आ गए। बदमाशों ने कार के आगे बाइक अड़ा दी। कार रुकते ही बदमाशो ने तमंचे निकाले…और सर्वेश कुशवाहा के सिर पर तमंचे की बट से ताबड़तोड़ वार कर मुनीम को लुहूलुहान कर दिया। ड्राइवर विकास पाल के साथ भी बेरहमी से मारपीट की गई। इसके बाद बदमाश तगादा के पैसों से भरा बैग छीनकर मौके से फरार हो गए।

 

VO:

घटना की सूचना मिलते ही चिरगांव पुलिस, एसओजी और जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

हाईवे पर नाकाबंदी की गई…

घंटों तक पङताल चली…लेकिन हैरानी की बात ये रही कि पुलिस लूटी गई रकम की सही धनराशि तक स्पष्ट नहीं कर पाई।

पीड़ित मुनीम का दावा है कि जालौन जनपद से लाखों रुपये की वसूली कर वह लौट रहा था।

तीन अलग-अलग जगहों से नकदी उठाई गई थी। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

 

एसपी ग्रामीण डॉ. अरविंद कुमार के मुताबिक, मुनीम ने जालौन के एट कस्बे में एक दुकानदार से पैसे लिए।

कोच के एक व्यापारी को बुलाकर उससे भी नकदी ली। इसके बाद झांसी जनपद के पूंछ कस्बे से भी तगादा किया गया। तीन जगहों से नकदी लेकर लौटते वक्त यह वारदात हुई है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in