11 पदकों की गूंज: मानकुवॉरी हंसा स्कूल बरेला के ताइक्वांडो खिलाड़ियों का राष्ट्रीय मंच पर स्वर्णिम 

11 पदकों की गूंज: मानकुवॉरी हंसा स्कूल बरेला के ताइक्वांडो खिलाड़ियों का राष्ट्रीय मंच पर स्वर्णिम

 

बरेला/जबलपुर – खेल प्रतिभाओं को निरंतर प्रोत्साहित करने वाले मानकुवॉरी हंसा हायर सेकंडरी स्कूल, बरेला के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, क्षेत्र एवं मध्यप्रदेश को गौरवान्वित किया है। खेलो ताइक्वांडो यूथ स्पोर्ट्स फेडरेशन द्वारा दिनांक 29 से 31 दिसंबर 2025 तक खेल परिसर, सरकंडा, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित 3rd ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में विद्यालय के 9 खिलाड़ियों ने मध्यप्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व किया। खिलाड़ियों ने क्योरिगी (फाइट) एवं स्पीड किकिंग इवेंट में अपने कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वियों को पराजित किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपने-अपने आयु एवं वजन वर्ग में 8 स्वर्ण, 1 रजत एवं 2 कांस्य पदक अर्जित कर विद्यालय का नाम राष्ट्रीय फलक पर स्वर्णाक्षरों में अंकित किया।इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती ई.एस. जोशुवा ने विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक सफलता पर विद्यालय समिति सचिव श्री एस. मसीह, अध्यक्ष श्री वैभव जोशुवा, प्राचार्या श्रीमती ई.एस. जोशुवा, प्राचार्या श्रीमती नम्रता जोशुवा, मानव क्रीड़ा एवं कला एकेडमी के संस्थापक श्री राजकुमार यादव एवं संयुक्त सचिव श्री जयराज चौधरी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता अनुशासन, कठोर परिश्रम एवं निरंतर अभ्यास का प्रतिफल है।

पदक विजेता खिलाड़ी इस प्रकार हैं—

*क्योरिगी (फाइट) स्वर्ण पदक – रेशु सिंह मसराम, खुशी यादव,रोशनी बैरागी, कार्तिक बर्मन, राधे पटेल,राज चक्रवर्ती*

*रजत पदक – सतेन्द्र बरकडे़*

*कांस्य पदक – ईशान दुबे, रमन मेहरा*

*स्पीड किकिंग स्वर्ण पदक – रमन मेहरा, ईशान दुबे*

विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि ये खिलाड़ी भविष्य में भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र एवं प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in