Skip to main content

Aaj Tak24x7

सिवनी में आयोजित भव्य श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव 🛑

🛑 सिवनी में आयोजित भव्य श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव

सिवनी।

धार्मिक आस्था और भक्ति के संगम का साक्षी बनने जा रहा है सिवनी नगर, जहाँ 09 जनवरी से 16 जनवरी 2026 तक भव्य श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का वाचन सुप्रसिद्ध कथावाचक पं. राकेश तिवारी जी द्वारा किया जाएगा।

कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। आयोजन स्थल वृन्दावन भवन डी.डी. ऑफिस के सामने, बारापत्थर, सिवनी रखा गया है।

कथा आयोजन में 12 जनवरी 2026 को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, 13 जनवरी को रुक्मिणी विवाह एवं 16 जनवरी को हवन, पूर्णाहुति एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

आयोजक मंडल ने नगरवासियों एवं आसपास के श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

सिवनी से मनीष बघेल की रिपोर्ट

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in