स्वामी विवेकानंद की 162 वीं जयंती पर मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन

लोकेशन बालाघाट

 

स्वामी विवेकानंद की 162 वीं जयंती पर मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन

एंकर – बालाघाट जिले के परसवाड़ा तहसील मुख्यालय में स्वामी विवेकानंद जी की 162 वीं जयंती पर वर्किंग जर्नलिस्ट आर्गनाजेशन के बैनर तले, पुलिस, शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व एवं स्थानीय जनों के सहयोग से मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया ।

 

वॉयसोवर -जिसमें बालाघाट जिले के अलावा मंडला जिले से आए 180 युवाओं ने भाग लिया । मैराथन दौड़ श्री राम मंदिर प्रांगण से शुरू होकर ग्राम पौनी तक आना जाना कुल 12 किलोमीटर की थी । प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में मोहित सहारे प्रथम, साजिद खान द्वितीय और सुजल पंचेश्वर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया । इसी तरह महिला वर्ग में पायल लिलहारे प्रथम, बिट्टू हिरवाने द्वितीय और देवंती नेती मंडला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया । विजयी प्रतियोगियों में प्रथम स्थान पर आने वाले को पांच हजार, द्वितीय को तीन हजार और तृतीय को दो हजार रु नगद राशि के साथ विधायक मधु भगत की उपस्थिति में मोमेंटो तथा प्रमाणपत्र दिए गए । इस मौके पर वर्किंग जर्नलिस्ट आर्गनाइजेशन के जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिवेदी, संरक्षक देवेंद्र डहरवाल ने प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी देते हुए युवाओं को खेल के प्रति रुचि बढ़ाने का आव्हान किया।

 

अशोक मोटवानी

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in