मध्यप्रदेश मे विधान परिषद के गठन को लेकर ग्वालियर में सेमिनार आयोजित हु
समग्र शिक्षक संघ म.प्र. के तत्वाधान मे सिटी सेंटर स्थित सत्कार गेस्ट हाउस में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि उत्तरप्रदेश के पूर्व एमएलसी श्री श्याम सुंदर सिंह रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री मोहन सिंह जी राठौड़ विधायक भितरवार एवं विशिष्ट अतिथि सुधीर गुप्ता जिला उपाध्यक्ष भाजपा महानगर ग्वालियर एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर निगम ग्वालियर डॉक्टर केशव पांडे जी वरिष्ठ पत्रकार एवं कार्यक्रम संयोजक जगमोहन गुप्ता प्रांत अध्यक्ष मंचासीन रहे इस अवसर पर सुधीर गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अनुच्छेद 169 के तहत मध्य प्रदेश विधानसभा में उपस्थित सदस्यो के दो-तिहाई बहुमत से परित विधान परिषद के गठन के प्रस्ताव को भारतीय संसद में भेजकर तत्पश्चात अधिनियम के तहत लोकसभा एवं राज्यसभा में साधारण बहुमत से प्रस्ताव पारित होने पर महामहिम राष्ट्रपति जी के हस्ताक्षर के बाद विधान परिषद का गठन की अनुमति मिल जाती है।
वर्तमान में 28 राज्यों में से देश के 6 राज्यों आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना, में विधान परिषद है इसके अतिरिक्त राजस्थान, असम ,उड़ीसा, को भारत की संसद ने विधान परिषद बनाने की स्वीकृति दे दी है
विधान परिषद में प्रदेश मे कुल विधायकों की संख्या के दो तिहाई सदस्य रहते हैं और 40 से काम नहीं रहते मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा के सदस्य हैं इस प्रकार 70 से 75 सदस्य विधान परिषद के सदस्य होंगे इसमें विधान परिषद गठन के लिए एक तिहाई सदस्य विधानसभा के सदस्यों द्वारा चुने जाते हैं एक तिहाई का निर्वाचन जिसमें नगर निगम, नगर पालिका,नगर परिषद सदस्य जिला बोर्ड अन्य प्राधिकरण के सदस्य द्वारा चुने जाते हैं तथा एक बटे बराह सदस्य चुनाव निर्वाचन ऐसे व्यक्ति द्वारा किया जाता है जिन्होंने कम से कम 3 वर्षों तक राज्य के शैक्षिक संस्थानों में अध्यापक रहे हो और स्नातक डिग्री के 3 वर्ष वाद स्नातक सदस्य का निर्वाचन होता हे। 12 सदस्य को महामहिम राज्यपाल द्वारा मनोनीत किए जाता हे
हैं। मध्यप्रदेश में भी विधान परिषद का गठन हो जिससे नगरी निकाय शिक्षक गण इंजीनियर डॉक्टर प्रबुद्ध जन वैज्ञानिक एवं स्नातक वर्ग से सदस्य चुनकर आए ताकि अपर सदन बने इसका कार्यकाल 6 वर्ष होता है अपने संबोधन में सुधीर गुप्ता द्वारा जानकारी दी
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भितरवार विधायक श्री मोहन सिंह राठौर जी द्वारा विधान परिषद के गठन का समर्थन किया और इस मुद्दे पर विधायकों की सहमति बनवाएंगे और जरूरत पड़ने पर विधानसभा में भी प्रस्ताव लाने की बात कही मुख्यअतिथि माननीय पूर्व एमएलसी उत्तर प्रदेश श्री श्याम सुंदर सिंह जी ने कहा कि बुद्धिजीवी और विशेषज्ञों की सेवाओं के लिए उच्च सदन अनिवार्य है मध्य प्रदेश में भी विधान परिषद का गठन किया जाना चाहिए वरिष्ठ पत्रकार डॉक्टर केशव पाण्डेय जी ने भी विधान परिषद गठन के लिए पुरजोर मांग की और इस संबंध में सांसद और विधायकों से मिलकर समर्थन जुटाने की बात की कार्यक्रम संयोजक श्री जगमोहन गुप्ता जी ने विधान परिषद पर विस्तृत विचार रखें
राधेश्याम कुचिया जी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं दिलीप तपा अध्यक्ष द्वारा भी विधान परिषद बनाने का समर्थन किया
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी डॉ. केशव पाण्डेय को समाजसेवा में उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सेमिनार में मध्य प्रदेश में विधान परिषद के गठन की आवश्यकता पर गंभीर चर्चा हुई। ग्वालियर में यह इस विषय पर आयोजित पाँचवां सेमिनार रहा।कार्यक्रम में नगर निगम पार्षद कपिल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे स्वागत भाषण संस्था के प्रांतीय महामंत्री संजय तिवारी ने दिया कार्यक्रम के संयोजक समग्र शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष जगमोहन गुप्ता रहे साथ ही पेंशनर संघ के प्रांतीय सचिव नन्द किशोर गोस्वामी, सुरेश दुबे,जे.पी. शुक्ला, जोगेंद्र सिंह भदौरिया, ओ.पी. अजमेरिया सहित कई गणमान्यजन मौजूद रहे।
राजीव पाठक सचिव ने अपने विचार रखे।यह आयोजन लोकतांत्रिक व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास रहा। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अर्चना सेंगर जी ने ओर आभार अमित उपमन्यु जी ने व्यक्त किया


