खबर छिंदवाड़ा से
मांझे से बचने चलाया सुरक्षा कबच अभिया
रोटरेक्ट एवं इनरव्हील की सराहनीय पहल
छिंदवाड़ा के समाज सेवियों का अनुकरणीय कदम
सर्वोदय अहिंसा के साथ जीव रक्षा का अनूठा उदाहरण
चाइना मांझा मकर संक्रांति की खुशियों में जहर घोल रहा है, पतंग बाजी के उपयोग में लाने वाले इस मांझे ने सैकड़ों लोगों की जान जोखिम में डाल दी।
चाइना मांझे से बचने के लिए छिंदवाड़ा के युवाओं ने सुंदर पहल चलाई और जीव दया की मिशाल पेश की।
मकर संक्रांति की शुभ संध्या पर रोटरेक्ट क्लब एवं इनरव्हील क्लब द्वारा जेल तिराह पर मांझे से बचने अभियान चलाया ओर सुरक्षा कवच लगाकर जानलेवा मांझे से 200 नागरिकों के जीवन की सुरक्षा की।
इस अवसर पर सर्वोदय अहिंसा के प्रदेश संयोजक दीपक राज जैन, यातायात डीएसपी आर.पी. चौबे, इनरव्हील क्लब अध्यक्ष श्वेता पाटनी घई, रोटरेक्ट क्लब अध्यक्ष अमन खान, टी आई यातायात राकेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में समाज सेवियों ने नागरिकों की दो पहिया वाहन में सुरक्षा कबच लगाया और मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी।
सर्वोदय अहिंसा की पवित्र भावना के साथ चलाई गई जीव रक्षा की सुंदर मुहीम के लिए गणमान्य नागरिकों ने टीम रोटरेक्ट एवं इनरव्हील की सराहना कर उन्हें बधाई दी।
छिंदवाड़ा से दीपक राज जैन की रिपोर्ट



