*राष्ट्रीय स्टार्टअप डे पर ग्वालियर स्मार्ट सिटी के तत्वाधान में ज़ी इन्क्यूबेशन सेंटर में होगा स्टार्टअप डे एवं यशस्विनी ग्रेजुएशन डे का आयोज*
ग्वालियर 15 Jan 2026 –
राष्ट्रीय स्टार्टअप डे के अवसर पर ग्वालियर स्मार्ट सिटी के तत्वाधान में इन्क्यूबेशन सेंटर (G.Incube) द्वारा 16 जनवरी 2026 को दोपहर 3 बजे स्टार्टअप डे एवं यशस्विनी ग्रेजुएशन डे का आयोजन किया जा रहा है। मोतीमहल स्थित जी इंक्यूब सेंटर पर आयोजित यह कार्यक्रम नवाचार, महिला सशक्तिकरण और उद्यमिता को समर्पित एक विशेष मंच होगा, जहां स्टार्टअप्स, महिला उद्यमी, छात्र, मेंटर्स एक साथ आकर स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में संवाद और सहयोग करेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता निगमायुक्त एवं स्मार्ट सिटी के सीईओ श्री संग प्रिय द्वारा की जाएगी। विशेष अतिथि के रूप में जिला उद्योग केंद्र (DIC) के महाप्रबंधक श्री अल्ताफ राजा, एमएसएमई विभाग तथा एमपीआईडीसी, ट्रेड एवं एक्सपोर्ट इंचार्ज श्री सौरव कपूर उपस्थित रहेंगे, जो स्टार्टअप्स को सरकारी योजनाओं, उद्योग सहयोग, निवेश एवं निर्यात से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर यशस्विनी पहल के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी महिला प्रतिभागियों का ग्रेजुएशन समारोह भी आयोजित किया जाएगा। इस पहल के माध्यम से छात्राओं, गृहिणियों एवं नवोदित महिला उद्यमियों को उद्यमिता, वित्तीय साक्षरता, सरकारी योजनाओं एवं व्यावसायिक कौशल से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया गया है, जिससे वे आत्मनिर्भर होकर अपने उद्यम की शुरुआत कर सकें।
कार्यक्रम के दौरान स्टार्टअप्स को इन्क्यूबेशन सपोर्ट, फंडिंग के अवसर, मार्केट लिंकज एवं राज्य व केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही, मेंटर्स द्वारा अपने अनुभव साझा कर प्रतिभागियों को व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
यह आयोजन छात्रों के लिए भी एक महत्वपूर्ण अवसर होगा, जहां वे प्रत्यक्ष रूप से स्टार्टअप्स से संवाद कर सकेंगे और स्टार्टअप इकोसिस्टम को नज़दीक से समझ सकेंगे, जिससे उनमें नवाचार और उद्यमिता के प्रति रुचि विकसित होगी।
आयोजकों के अनुसार, यह आयोजन महिला सशक्तिकरण, स्टार्टअप संस्कृति के विस्तार और स्थानीय नवाचार को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक सशक्त पहल है, जो ग्वालियर को एक उभरते हुए स्टार्टअप हब के रूप में और मजबूत बनाएगा।



