कैबिनेट मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह द्वारा इंडोनेशिया से पधारे पद्म श्री सम्मानित श्री अगुस इंद्र उदयना जी का आत्मीय स्वागत कर उनसे सौजन्य भेंट की गई
अतुल मल्होत्रा आज तक 24×7 ब्यूरो
श्री अगुस इंद्र उदयना जी विश्व पटल पर गांधीवादी विचारधारा के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। वे समकालीन सामाजिक चुनौतियों से जुड़े गांधीवादी विचारों को जन-जन तक पहुँचाने के साथ-साथ महात्मा गांधी के लेखों का इंडोनेशियाई भाषा में अनुवाद भी कर रहे हैं, जो भारत–इंडोनेशिया के सांस्कृतिक और वैचारिक संबंधों को और सुदृढ़ करता है।
इस अवसर पर इंडोनेशिया से पधारी श्रीमती नोवी इंद्रायणी जी एवं श्रीमती चाहया मेन लाइट जी भी उपस्थित रहीं।
Author: aajtak24x7
100% LikesVS
0% Dislikes



