जिला चिकित्सालय में सम्मान समारोह आयोजित*

*जिला चिकित्सालय में सम्मान समारोह आयोजित

 

 

*शिवकुमार सोनी बने प्रभारी अधिकारी (फार्मेसी)*

 

 

औरैया ब्यूरो चीफ राम. चंद्रा

 

औरैया — जिला चिकित्सालय में दिनांक 14 जनवरी 2026 को चीफ फार्मासिस्ट से प्रभारी अधिकारी (फार्मेसी) पद पर प्रोन्नत हुए श्री शिवकुमार सोनी के सम्मान में एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. आनंद उपाध्याय ने की।

इस अवसर पर अस्पताल के फार्मासिस्ट एवं अन्य स्टाफ ने श्री सोनी को उनके नवीन दायित्व के लिए बधाई देते हुए उनके कार्यकाल के अनुभव साझा किए। सीएमएस डॉ. आनंद उपाध्याय ने कहा कि श्री सोनी एक मेहनती, कर्मठ एवं जुझारू अधिकारी हैं, जिन्होंने फार्मेसी के सभी काउंटरों का कुशलतापूर्वक संचालन किया है उन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ किया है। उनके नेतृत्व में फार्मेसी विभाग को नई दिशा मिलेगी।

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त चीफ फार्मासिस्ट एम. के. बाथम ने भी श्री सोनी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने सदैव जिम्मेदारी और लगन के साथ कार्य किया तथा अस्पताल प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखा उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं आगे और पदोन्नति की कामना की।

कार्यक्रम में डॉ. शक्ति मिश्रा,डॉ० राम द्विवेदी डॉ. पंकज वर्मा,डॉ हॉशिम डॉ० श्रवण कुमार चीफ फार्मसिस्य श्री कमलेश कुमार, श्री एम के बाथम श्री जे.बी.सिंह, संजीव उपाध्याय, सिंह, सुबोध नायक, एम.डी. राजपूत, टी.पी. गौतम सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहे समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in