Skip to main content

Aaj Tak24x7

मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित गोष्ठी में खिचड़ी प्रसाद के साथ गौ माता के संरक्षण का दिलाया संकल्प।

मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित गोष्ठी में खिचड़ी प्रसाद के साथ गौ माता के संरक्षण का दिलाया संकल्प

आज दिनांक 15 जनवरी के अवसर पर हसनपुर क्षेत्र के ग्राम नगलिया मुंशी में शिवदास चौहान के आवास पर मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी प्रसाद तैयार कर वितरण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित राष्ट्र सेवी संगठन संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि मकर संक्रांति का मानव जीवन में धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्व होता है। मकर संक्रांति के दिन से सूर्य की गति उत्तर दिशा की ओर अर्थात सूर्य उत्तरायण हो जाते हैं।महाभारत के समय अंतिम समय में भीष्म पितामह ने सूर्य के उत्तरायण होने पर ही प्राण छोड़े थे। धार्मिक एवं शुभ कार्यों का आयोजन सूर्य उत्तरायण होने पर ही किया जाता है। इस अवसर पर अलग अलग घरों से इकट्ठा की गई सामग्री से बनी हुई खिचड़ी को सामूहिक रूप से प्रसाद के रूप में खाने से समाज में समरसता का भाव पैदा होता है। कृष्ण कुमार शर्मा ने आगे बताया कि गौ माता का भी मनुष्य के जीवन में बहुत महत्व है लेकिन आज हमारी उपेक्षा के कारण गौ माता भयानक शीत में खेत खेत भटकने को विवश है। गाय का दूध अमृत के समान माना गया है। गौ मूत्र एवं गाय के गोबर का खेती की दृष्टि से बहुत महत्व है। गौ आधारित प्राकृतिक खेती करने से जहां एक ओर लागत कम होने से खेती की आय में वृद्धि होगी वहीं रासायनिक दवाइयों, खादों के कम प्रयोग से पैदा हुए कृषि उत्पादों के सेवन से मानव शरीर स्वस्थ रहता है। अंत में गौवंशीय पशुओं के संरक्षण एवं पालन का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर कोविंद्र सिंह चौहान, रूप चंद्र चौहान, रघुवीर सिंह आदि मौजूद रहे।सवाददाता. मुशीर खान

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in