लोकेशन बालाघाट
बालाघाट में धान घोटाले का बड़ा खुलासा, व्यापारियों के नाम पर सोसायटियों में धान बेचने की थी प्लानिंग
एंकर- बालाघाट जिले में धान घोटाले के बड़े मामले का खुलासा हुआ है । जो धान व्यापारियों के यहां जानी थी उसे समर्थन मूल्य पर सोसायटियों में बेचने की प्लानिंग थी जिसे जिला प्रशासन की सतर्कता से फेल कर दिया गया । इस मामले में पुलिस ने 04 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
वॉयसोवर – पूरा मामला परिवहन की आड़ में फर्जीवाड़े से जुड़ा है। आरोपियों ने जबलपुर से मंडला और फिर वहां से महाराष्ट्र के गोंदिया के लिए धान परिवहन की अनुमति ली थी, लेकिन असल में इस धान को गोंदिया न ले जाकर परसवाड़ा क्षेत्र के धान खरीदी केंद्रों में अवैध तरीके से खपाने की योजना बनाई गई थी। इस संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलते ही परसवाड़ा एसडीएम श्रीश प्यासी ने घेराबंदी कर दो संदिग्ध ट्रकों को धर दबोचा। शुरुआती पड़ताल में पता चला है कि बिचौलिये इस धान को भोरवाही और बघोली के खरीदी केंद्रों में खपाने वाले थे। प्रशासनिक टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 1500 बोरियों में भरा 599 क्विंटल धान जब्त कर लिया है, जिसे सुरक्षित रखने के लिए चंदना वेयरहाउस भिजवा दिया गया है।
बाईट- आकाश श्रीवास्तव (कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी)
अशोक मोटवानी



