नवनियुक्त कोऑर्डिनेटर का बसपाइयों ने किया जोरदार स्वागत
कालपी (जालौन)
झांसी मंडल के बसपा के नवनियुक्त कोऑर्डिनेटर अखलाक राईन एडवोकेट का प्रथम बार आगमन पर बुंदेलखंड के प्रवेश द्वार कालपी में पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों के द्वारा जोरदार ढंग से स्वागत किया गया।
उल्लेखनीय होगी पार्टी सुप्रीमो बहन मायावती ने जालौन निवासी वरिष्ठ कार्यकर्ता अखलाक राईन को झांसी कोऑर्डिनेटर के पद पर मानोनयन किया गया है। रविवार को लखनऊ से झांसी जाते वक्त कालपी नगर के हाईवे स्थित यमुना नदी के पुल पर पहले से मौजूद वरिष्ठ नेता एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार, पूर्व जिला अध्यक्ष अतर सिंह पाल, जिला पंचायत सदस्य असद पठान, हाशिम अली सहित कार्यकर्ता एकत्रित हो गए। जैसे ही नवनियुक्त कोऑर्डिनेटर का काफिला कालपी पहुंचा कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए तथा फुल मलाई पहनकर जोरदार स्वागत किया। नव नियुक्त कोऑर्डिनेटर अखलाक राइन ने कहा सभी कार्यकर्ता पूरी लग्नशीलता से संगठन को मजबूत करने पर जोर देंगे। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में पार्टी को सफलता दिलाने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी शिद्दत से जुट जाएं।
संवाददाता अभिषेक कुमार आज तक 24×7 न्यूज़ ब्यूरो चीफ जालौन



