ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र में बैंक से कुछ दूरी पर हुई सनसनीखेज लूट के मामले में पुलिस ने जांच कर 2 घंटे में बड़ा खुलासा किया है

 

ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र में बैंक से कुछ दूरी पर हुई सनसनीखेज लूट के मामले में पुलिस ने जांच कर 2 घंटे में बड़ा खुलासा किया ह। अतुल मल्होत्रा आज तक 24×7 ब्यूरो। जिस लूट ने शहर में हड़कंप मचा दिया था, जांच में पता चला है कि वो लूट हुई ही नहीं थी! हजीरा पुलिस की मुस्तैदी ने युवक की मनगढ़ंत कहानी की हवा निकाल दी है।”

आपको बता दें हजीरा इलाके में आज दोपहर एक युवक ने पुलिस को सूचना दी कि जब वह बैंक में पैसे जमा करने जा रहा था, तब अज्ञात बाइक सवारों ने उसकी गाड़ी को टक्कर मारी और जब गिर पड़ा तो जैकेट के अंदर से ढाई लाख रुपए की रकम निकाल ले गए, मामला बैंक के पास से जुड़ा था, इसलिए पुलिस तुरंत एक्शन में आई। हजीरा थाना पुलिस की टीम ने जब घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज खंगाले, तो कहानी में झोल नज़र आया।”

“फुटेज में कहीं भी युवक के साथ कोई झपटमारी होती नहीं दिखी। जब पुलिस ने युवक से कड़ाई से पूछताछ की और साक्ष्य सामने रखे, तो युवक टूट गया और उसने कबूल किया कि उसने बताया कि यह पूरी कहानी अपने एक दोस्त के साथ रची थी, उसका कहना था कि फीस के रुपए खर्च हो गए थे उसकी भरपाई करने के चक्कर में उसने यह कदम उठाया

वही मामले में CCTV और पुलिस की सूझबूझ से सच सामने आया,

पुलिस का कहना है कि गुमराह और झूठी कहानी रचने पर युवक और उसके दोस्त पर कार्रवाई की जाएंगी

पुलिस ने जनता से अपील करते हैं कि ऐसी झूठी सूचनाएं न फैलाएं।”

“हजीरा पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही ने साबित कर दिया कि ग्वालियर पुलिस न केवल अपराधियों को पकड़ना जानती है, बल्कि झूठ और सच के बीच का फर्क करना भी बखूबी जानती है।

 

वाइट – एडिशनल एसपी विदिता डागर

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes