निगमायुक्त ने किया निरीक्षण, सीवर लाइन का प्रस्ताव बनाने का दिया निर्देश

निगमायुक्त ने किया निरीक्षण, सीवर लाइन का प्रस्ताव बनाने का दिया निर्दे

 

ग्वालियर दिनांक 19 जनवरी 2026 – सीवर समस्या एवं सड़क निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं को देखने के लिए नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने ग्वालियर विधानसभा में कई क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिंदे की छावनी स्थित झाडू वाला मोहल्ले में सीवर लाइन डालने का प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री श्री सुशील कटारे, सहायक यंत्री श्री रामसेवक शाक्य सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने ग्वालियर विधानसभा में सागरताल से लोहागढ़ तक बनने वाली सडक कार्य का निरीक्षण किया, यह सडक सीवर लाइन डालने में हो रही देरी के कारण अटकी हुई है। इसके साथ ही उन्होंने कुशवाह मोहल्ले में नाला देखा यहां पर गंदगी के कारण काफी परेशानी होती है, इसके निर्माण को करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही नौखन की पुलिया से सागरताल चौराहे तक नवीन सीवर लाइन डलनी है उसका निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद इंटक सब्जी मंडी का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

सूचना क्र./141/

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes