Skip to main content

Aaj Tak24x7

जैन समाज ने मनाया तीर्थंकर आदिनाथजी का निर्वाण कल्याणक

जैन समाज ने मनाया तीर्थंकर आदिनाथजी का निर्वाण कल्याण

कैलाश पर्वत की हुई सुंदर रचना – पूजन विधान कर चढ़ाया निर्वाण लाडू

छिंदवाड़ा – मध्य प्रदेश की धर्म नगरी छिंदवाड़ा में माघ कृष्ण चतुर्दशी शनिवार के शुभ दिन सकल जैन समाज के साथ श्री दिगंबर जैन मुमुक्षु मंडल एवं अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन ने पूजन विधान कर भक्ति भाव पूर्वक प्रथम तीर्थंकर 1008 आदिनाथ भगवान का मंगलकारी निर्वाण महोत्सव मनाया।

इस अवसर पर नगर के अहिंसा स्थली गोल गंज स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जिनालय में कैलाश पर्वत की रचना की गई ओर तीर्थंकर ऋषभदेव जी आदिनाथ भगवान की पूजन विधान कर निर्वाण लाडू चढ़ाया गया।

विधान कराने का सौभाग्य जिनशासन सेवक रमेशकुमार, सचिनकुमार पांडे सिंगोड़ी वाला परिवार को प्राप्त हुआ, जिनके साथ मंडल के अध्यक्ष शांतिकुमार पाटनी, महामंत्री अशोक वैभव, मंत्री प्रमोद जैन, फेडरेशन उपाध्यक्ष जिनेन्द्र जैन, सचिव दीपक राज जैन, पंडित ऋषभ शास्त्री, डॉक्टर विवेक जैन, विशाल शास्त्री, सिद्धांत जैन सहित बड़ी संख्या में श्रावक – श्राविकाओं ने पूजन विधान में हिस्सा लेकर जिनशासन की मंगल प्रभावना की।

सादर प्रकाशनार्थ 17,01,2026

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in