सोनभद्र में अवैध खनन का आरोप: बिल्ली मारकुंडी क्षेत्र में नियमों को ताक पर रखकर हो रहा खनन कार्य

लोकेशन \ सोनभद्र उत्तर प्रदेश

रिपोर्ट \ कन्हैयालाल केशरी

 

सोनभद्र में अवैध खनन का आरोप: बिल्ली मारकुंडी क्षेत्र में नियमों को ताक पर रखकर हो रहा खनन कार्

 

सोनभद्र।

जनपद सोनभद्र के बिल्ली मारकुंडी स्थित खनन क्षेत्रों में अवैध खनन को लेकर एक बार फिर गंभीर आरोप सामने आए हैं। क्षेत्र में मंगला स्टोन पार्टनर रामासरे अग्रहरी के नाम से संचालित खनन कार्य इन दिनों सुर्खियों में है। स्थानीय लोगों और सूत्रों के अनुसार खनन कार्य निर्धारित नियमों और शर्तों को दरकिनार कर किया जा रहा है।

 

बताया जा रहा है कि संबंधित आराजी नंबर पर पूर्व में भी खदान संचालित थी, जिसमें लगभग 250 से 300 फीट गहरी खदान पहले से मौजूद है। आरोप है कि उसी पुरानी खदान को पुनः सक्रिय करते हुए कई पार्टनरों की मिलीभगत से जिला प्रशासन से खनन का अनुबंध प्राप्त किया गया।

 

सूत्रों का कहना है कि जिला अधिकारी सोनभद्र द्वारा दिए गए अनुबंध में खनन को लेकर स्पष्ट लिखित शर्तें निर्धारित की गई थीं, जिनका पालन किया जाना अनिवार्य था। इसके बावजूद, विभागीय मिलीभगत के चलते खनन कार्य मनमाने तरीके से संचालित किया जा रहा है। नियमों के अनुसार जहां सुरक्षा मानकों, पर्यावरण संरक्षण और सीमित गहराई तक खनन की शर्तें लागू थीं, वहीं धरातल पर इन शर्तों की खुलेआम अनदेखी किए जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं।

 

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि अवैध खनन से क्षेत्र में पर्यावरणीय खतरा बढ़ गया है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं इस पूरे मामले में अब तक संबंधित विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है, जिससे प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं।

 

अब देखना यह है कि जिला प्रशासन और खनन विभाग इन आरोपों पर क्या कदम उठाते हैं और क्या अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाई जाती है या फिर यह मामला केवल कागजों तक ही सीमित रह जाएगा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes