—
लोकेशन \ सोनभद्र उत्तर उत्तर
रिपोर्ट \ कन्हैयालाल केशरी
सोनभद्र: ओबरा थाना क्षेत्र के चोपन रोड पर बाइक–वैन की जोरदार टक्कर, बाइक सवार का पैर फैक्च
सोनभद्र (ओबरा):
ओबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चोपन रोड पर बाइक और वैन के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तत्काल परियोजना अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही ओबरा थाना के देवान संतोष पटेल व डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। डॉक्टरों से मिली जानकारी में बताया गया कि बाइक सवार का पैर फैक्चर हो गया है। गंभीर स्थिति को देखते हुए ओबरा थाना पुलिस द्वारा घायल को तत्काल जिला अस्पताल रेफर कराया गया।
हादसे के बाद वैन चालक अपनी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। वैन का नंबर UP64K5337 तथा बाइक का नंबर UP64AR8785 बताया गया है। पुलिस फरार वैन चालक की तलाश में जुट गई है और मामले की जांच कि जा रही हैं


