कोलवा में विराट हिंदू सम्मेलन संपन्न, संतों और वक्ताओं ने किया धर्म-संस्कृति का जागरण* 

*कोलवा में विराट हिंदू सम्मेलन संपन्न, संतों और वक्ताओं ने किया धर्म-संस्कृति का जागरण*

बेरछा दातार मंडल अंतर्गत कोलवा में दिनांक 22 जनवरी 2026 को मां पार्वती हिंदू उत्सव सम्मेलन समिति के तत्वावधान में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में बेरछा दातार, कोलवा, शेरपुरा, जाबड़ियाँ, घरवास, बमुलिया, मुचाली एवं टिलिया खेड़ी सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी नागरिकों की सहभागिता रही।

कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी भागवतांद गिरी जी महाराज (भगवान बापू, उज्जैन) एवं संत श्री अश्विन जी नागर (श्री माधव सरकार, दास्ता खेड़ी) की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को आध्यात्मिक ऊंचाइयों तक पहुंचाया। संतों ने अपने उद्बोधन में हिंदू संस्कृति, सामाजिक समरसता और राष्ट्रबोध पर प्रेरक विचार रखे।

सम्मेलन के मुख्य वक्ता श्री प्रकाश चंद्र जी धनगर रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरस्वती विहार शैक्षणिक संस्थान, सैनिक विद्यालय, संजीत मार्ग, मंदसौर के अध्यक्ष द्वारा की गई।

विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्या भारती मध्य क्षेत्र (मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़) के क्षेत्रीय सह मंत्री, माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल के कार्यपालिका सदस्य, नारी शक्ति प्रतिनिधि दिव्यांशी वर्मा (छात्रा प्रमुख, देवास-शाजापुर प्रांत) तथा पूर्व क्षेत्रीय विधायक श्री घनश्याम चंद्रवंशी की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा एवं सफल संचालन में कोलवा के सरपंच श्री सुरेश चंद्र शर्मा ने सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष ध्यान देते हुए अहम भूमिका निभाई, जिससे आयोजन अनुशासित एवं प्रभावी रूप से संपन्न हुआ।

 

आज तक 24*7 से विश्वास चंद्रवंशी की रिपोर्ट

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in