स्वामी सत्यानन्द सरस्वती स्कूल में विद्यारंभ संस्कार एवं सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन

लोकेशन \ सोनभद्र उत्तर प्रदेश

रिपोर्ट \ कन्हैयालाल केशरी

 

स्वामी सत्यानन्द सरस्वती स्कूल में विद्यारंभ संस्कार एवं सरस्वती पूजा का भव्य आयोज

 

ओबरा, सोनभद्र।

स्वामी सत्यानन्द सरस्वती सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल, से०–08 ओबरा सोनभद्र में आज दिनांक 23 जनवरी 2026 को बसंत पंचमी के पावन अवसर पर विद्यालय प्रांगण में सरस्वती पूजा एवं विद्यारंभ संस्कार का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर ढाई वर्ष से पाँच वर्ष तक के नन्हे बच्चों का विद्यारंभ संस्कार विद्यालय के प्रबंधक स्वामी जी एवं प्रधानाचार्या श्रीमती संध्या गिरि द्वारा विधिवत सम्पन्न कराया गया।

 

कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की वंदना से हुई, जिसके पश्चात बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। नन्हे बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों का मन मोह लिया, जिन्होंने कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

 

इसी अवसर पर विद्यालय को केन्द्रीय विद्यालय चोपन में आयोजित परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त होने की जानकारी दी गई, जिससे विद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण रहा।

 

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक श्री स्वामी जी, प्रधानाचार्या श्रीमती संध्या गिरि, उपप्रधानाचार्य इम्तियाज अहमद सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं में अंजु गुप्ता, दुर्गावती, इन्द्रजीत, आशुतोष सोनी, प्रियंका शुक्ला, राकेश कुमार, मनीष कुमार, रमेश, अरुणी मिश्रा, प्रियम्बदा, रविकान्त, रचना उपाध्याय, अम्बिका गिरि, सुधा पाण्डेय, नेहा, श्वेता, स्वाती, अदिति गुप्ता, सरस्वती, रंजना पाण्डेय, सुभाषिनी, आस्था, पूनम, प्रतीक्षा, दीपिका, निशा, रितेश कुमार, प्रभाकर, नितिन, दीपक, चंदन, विजय, शुभांशु पाठक सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम का समापन माँ सरस्वती से ज्ञान, बुद्धि एवं संस्कार की कामना के साथ हुआ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in