पार्श्वनाथ जिनालय का मनाया 22 वां वार्षिक महोत्स
पूजन विधान कर आचार्य कुंदकुंद देव जन्मोत्सव मनाया
छिंदवाड़ा – माघ शुक्ल पंचमी बसंत पंचमी शुक्रवार के शुभ दिन मध्य प्रदेश की धर्म नगरी छिंदवाड़ा में सकल जैन समाज के साथ श्री दिगंबर जैन मुमुक्षु मंडल एवं अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन ने नई आबादी गांधी गंज स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जिनालय का 22 वां वार्षिक महोत्सव एवं आचार्य कुंदकुंद देव का मंगलकारी जन्म दिवस भक्ति भाव पूर्वक मनाया।
इस अवसर प्रातःकाल की मंगल बेला पर श्रावक – श्राविकाओं ने पार्श्वनाथ जिनालय पर ध्वजारोहण कर, मंगल कलश के साथ मां जिनवाणी की स्थापना कर सामूहिक पूजन एवं नेमीनाथ पंचकल्याणक विधान में हिस्सा लेकर जिनशासन की मंगल प्रभावना की।
मंगल महोत्सव में ध्वजारोहण करने का सौभाग्य मंडल के महामंत्री अशोक वैभव, कोषाध्यक्ष संजीव सिंघई, फेडरेशन सचिव दीपक राज जैन के साथ सुरेन्द्र जैन, पंकज जैन, वर्धमान जैन, सचिन जैन, विवेक जैन सहित बड़ी संख्या में जिनशासन सेवकों को मिला।
*ये रहे सौभाग्यशाली परिवार -*
मंगलकारी विधान में आचार्य कुंदकुंद देव द्वारा रचित जिनवाणी ग्रन्थराज समयसार को विराजमान करने का सौभाग्य श्रीमती मंजू सुरेन्द्र पंकज परिवार को प्राप्त हुआ वहीं मुख्य मंगल कलश की स्थापना श्रीमती पदमा सुरेन्द्र जैन द्वारा एवं चार कलश संगीता दीपक राज जैन, साधना सुबोध जैन, मीना प्रमोद पाटनी, समता विनोद जैन द्वारा स्थापित किए गए।
सादर प्रकाशनार्थ 23,01,2026


