रिपोर्ट
शमसुलहक खान
आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती
मंडल गौर में प्रशिक्षण अभियान दूसरे दिन सफलतापूर्वक संपन्
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन सोमवार को जनपद के मंडल गौर में विधिवत रूप से प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम के दूसरे दिवस कुल तीन सत्र सफलतापूर्वक आयोजित किए गए। प्रशिक्षण वर्ग में शामिल सभी महिला व पुरुष कार्यकर्ता रात्रि प्रवास के बाद दूसरे दिन सोमवार सुबह योग प्रणायाम कर पुनः प्रशिक्षण अभियान कार्यक्रम में प्रतिभाग किया दूसरे दिन के कार्यक्रम का संचालन संतोष शुक्ला ने किया प्रथम तीन सत्र के दौरान मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष वैभव पांडेय, द्वितीय सत्र प्रेम सागर तिवारी, अंतिम सत्र के मुख्य अतिथि आनंद सिंह कलहंश ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के गौरव शाली इतिहास, उसके वैचारिक अधिष्ठान, संगठन विस्तार की रणनीति, कार्य पद्धति, सोशल मीडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर वैभव पांडेय ने बूथ प्रबंधन के महत्व पर विशेष जोर देते हुए कहा कि “भाजपा की वास्तविक शक्ति उसके बूथ स्तर के समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित है। यदि प्रत्येक बूथ सशक्त और सक्रिय होगा, तो संगठन स्वतः मजबूत होगा और चुनावी सफलता सुनिश्चित होगी।” उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे अपने-अपने बूथों पर मतदाता सूची का सूक्ष्म अध्ययन करें, नए मतदाताओं को जोड़ें तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं। प्रेम सागर तिवारी ने कहा प्रशिक्षण वर्गों का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सुदृढ़ करने के साथ-साथ उन्हें आधुनिक तकनीकों से जोड़ना है, ताकि बदलते समय के अनुरूप संगठन की कार्यशैली और अधिक प्रभावी बन सके। आनंद सिंह ने विभिन्न कार्ययोजनाओं के प्रति जानकारी दी और कहां कि अगर कोई कार्य करना पड़े तो संगठन में एक दूसरे से ताल मेल बना कर रणनीति तैयार करें। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राजेश कमलापुरी, विनोद सिंह, जटा शंकर शुक्ला, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रबल मालानी, विनोद सिंह, राधेश्याम कमलापुरी, विजय गुप्ता, विजय मुन्ना व्यास, रामफेर गुप्ता, स्कंद शुक्ला, संतोष शुक्ला, राजेश कसौधन, राजकुमार, कृष्ण कुमार तिवारी, शैल जायसवाल, श्याम बहादुर सिंह, विजय सिंह, सोनू सिंह, राजेश नारायण, दुर्गा दूब कृष्ण कुमार तिवारी, प्रदीप दूबे, अभय कसौधन, मीडिया प्रभारी रुबल कमलापुरी एवं अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



