सेवानिवृत्ति समारोह गरिमामय ढंग से सम्पन्न

सेवानिवृत्ति समारोह गरिमामय ढंग से सम्पन्

 

जमुनीहा, जिला अनूपपुर (31 मार्च 2026)

प्राथमिक पाठशाला जमुनीहा के प्रधानाध्यापक श्री सी.एल. सिंहश्याम के सेवानिवृत्ति अवसर पर मंगलवार को एक गरिमामय एवं भावपूर्ण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

समारोह में प्राचार्य श्री शेख मोहम्मद, श्री के.पी. सिंहश्याम (सेवानिवृत्त प्राचार्य), भारत संचार निगम के एजीएम श्री रविन्द्र सिंहश्याम, श्री श्रीकांत मिश्रा, श्री नारायण शुक्ला (प्रधानाध्यापक), श्री परिहार, श्री ज्ञान सिंह मारको, श्री जयसिंह परस्ते, श्री चन्द्र भूषण, श्री बी.पी. साहू, श्री संतराम (आर्मी), प्राइम न्यूज़ से श्री राहुल कुशवाहा, श्रीमती रेखा शुक्ला (सचिव, ग्राम पंचायत जमुनीहा), श्री बी.एस. श्याम एवं श्री राजेन्द्र सिंह श्याम (सरपंच) सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में श्री सिंहश्याम के लंबे शैक्षणिक कार्यकाल की सराहना करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि श्री सिंहश्याम ने अपने कार्यकाल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु उल्लेखनीय कार्य किए।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत के समस्त जनप्रतिनिधि, पालकगण, पीटीए अध्यक्ष, विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने भावभीनी विदाई देते हुए श्री सिंहश्याम के स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की।

 

रिपोर्टर: दिनेश केवट, अनूपपुर

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes