रिपोर्ट
शमसुलहक खान
आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती
*थाना कलवारी पुलिस द्वारा दुषकर्म के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्ता-*
पुलिस अधीक्षक बस्ती यशवीर सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्यामाकांत के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी कलवारी संजय कुमार निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कलवारी संतोष कुमार थाना कलवारी जनपद बस्ती के नेतृत्व में उ0नि0 तेजप्रताप सिंह चौकी प्रभारी बहादुरपुर मय हमराह का0 सचिन कुमार द्वारा जरिए मुखबीर खास सूचना पर मु0अ0सं0-59/2026 धारा 79/115(2)/351(2)/352/333/64(2m) BNS व 5L/6 पाक्सो एक्ट थाना कलवारी जनपद बस्ती , बलात्कार से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त विनय कुमार मिश्र पुत्र रामधीरज मिश्र निवासी पाण्डेय बाजार थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती उम्र 28 वर्ष को गिरफ्तार कर बाद विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय प्रस्तुत किया जा रहा है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम/पता –*
1. अभियुक्त विनय कुमार मिश्र पुत्र रामधीरज मिश्र निवासी पाण्डेय बाजार थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती उम्र 28 वर्ष।
*गिरफ्तार/बरामद करने वाली टीम-*
01.प्र0नि0 संतोष कुमार- थाना कलवारी जनपद बस्ती।
02.उ0नि0 तेजप्रताप सिंह-चौकी प्रभारी बहादुरपुर थाना कलवारी जनपद बस्ती।
03.का0 सचिन कुमार -थाना कलवारी जनपद बस्ती।



