लोकेशन/ सोनभद्र उत्तर प्रदेश
रिपोर्ट/ कन्हैयालाल केशरी
ओबरा तहसील दिवस पर मजदूरों के शोषण का मामला गरमाया, एडीएम को सौंपा गया ज्ञापन
सोनभद्र जिले के ओबरा तहसील क्षेत्र में आयोजित तहसील दिवस के दौरान मजदूरों के शोषण का मुद्दा जोर-शोर से उठाया गया। दुसान कंपनी के सप्लायर ओम कंस्ट्रक्शन कंपनी पर कार्यरत मजदूरों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें समय पर मजदूरी का भुगतान नहीं किया जाता है और न ही किसी प्रकार का बोनस दिया जाता है।
मजदूरों का कहना है कि जब वे अपनी मेहनत की कमाई मांगते हैं, तो कंपनी के जिम्मेदार लोग उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हैं और उन्हें परेशान किया जाता है। इस मामले को लेकर मजदूरों में भारी आक्रोश देखने को मिला।
इसी क्रम में अपना दल (एस) के जिला सचिव ने मजदूरों के साथ ओबरा तहसील पहुंचकर जोरदार विरोध दर्ज कराया। उन्होंने एडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि मजदूरों के साथ हो रहे शोषण पर तत्काल कार्रवाई की जाए और बकाया मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित कराया जाए।अपना दल एस के ज़िला अध्यक्ष शिवदत्त दुबे ने
मजदूरों को न्याय नहीं मिला, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि संबंधित कंपनी के खिलाफ जांच कर कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि मजदूरों के अधिकारों की रक्षा हो सके।
तहसील दिवस पर उठे इस मुद्दे के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

