Skip to main content

Aaj Tak24x7

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 9 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास*

*केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 9 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

 

*केंद्रीय मंत्री के प्रवास में अशोकनगर के विकास को मिली नई रफ्तार*

 

*हर नागरिक तक विकास की रोशनी पहुंचाना ही है मेरी प्राथमिकता: सिंधिया*

अशोकनगर। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अशोकनगर प्रवास के दूसरे दिन क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री ने लगभग 9 करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाएं जनता को समर्पित कीं।

 

*आधारभूत संरचना और जन सुविधाओं को सशक्त करने पर विशेष जोर*

सिंधिया ने आज अशोकनगर लगभग 9 करोड़ की लागत की की परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया। इसमें से 879.82 लाख की लागत की 5 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 24 लाख की लागत की दो विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन शामिल है। इन विकास कार्यों में प्रमुख रूप से तहसील कार्यालय भवन निर्माण, आंगनवाड़ी भवन निर्माण, पुलिया निर्माण और सीसी रोड निर्माण जैसी परियोजनाएं शामिल हैं। इन विकास कार्यों से न केवल क्षेत्र की आधारभूत संरचना मजबूत होगी, बल्कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में नागरिक सुविधाओं का भी विस्तार होगा।

 

*ग्रामीण विकास को बढ़ावा: सड़क, पुल और आंगनवाड़ी जैसी योजनाओं पर फोकस*

अशोकनगर में इन योजनाओं के माध्यम से बच्चों के पोषण एवं शिक्षा, यातायात सुविधा और गांवों के समग्र विकास को मजबूती मिलेगी। अशोकनगर की जनता को मिलने वाली प्रमुख परियोजनाओं में 795.82 लाख की लागत से बना अशोकनगर का तहसील कार्यालय भवन, ग्राम खेरोना में 9.50 लाख की लागत से निर्मित आंगनवाड़ी भवन, ग्राम कलुआखेड़ी में पुलिया निर्माण (24.50 लाख), ग्राम रोहरीज्ञान में पुलिया निर्माण (₹25.00 लाख) तथा ग्राम खिरियातेल में सीसी रोड निर्माण (₹25.00 लाख) शामिल हैं। केन्द्रीय मंत्री ने विकास परियोजनाओं के अंतर्गत ग्राम चमरौदा में 24 लाख की लागत से बनने वाले दो आंगनवाड़ी भवनों का शिलान्यास किया है।

 

*जनसेवा और विकास के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई*

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि क्षेत्र के हर नागरिक तक विकास की रोशनी पहुँचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि इन परियोजनाओं से अशोकनगर के विकास को नई गति मिलेगी और आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7