समाजसेवा में विशेष योगदान के लिए शहर के वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी डॉ केशव पाण्डेय होंगे दिल्ली में सम्मानित।

समाजसेवा में विशेष योगदान के लिए शहर के वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी डॉ केशव पाण्डेय होंगे दिल्ली में सम्मानित

 

ग्वालियर। रविवार 5 अप्रेल को नई दिल्ली में संविधान क्लब के डिप्टी स्पीकर हॉल में महाराष्ट्र की प्रतिष्ठित समाजसेवी संस्था एम्स परिवार द्वारा नेशनल ‘‘सेलिब्रेशन ऑफ डेमोक्रेसी‘‘ थीम के साथ नेशनल लीडरशिप व एक्सीलेंस अवार्ड 2026 का आयोजन किया जा रहा हैं। कार्यक्रम में देशभर से जनप्रतिनिधि , प्रशासनिक अधिकारियो व समाजसेवा में उल्लेखनीय योगदान देने विशिष्ठ व्यक्तियो को सम्मानित किया जायेगा।

 

जिसमें ग्वालियर शहर के वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी डॉ केशव पाण्डेय को समाजसेवा में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाने व जनहित के लिए किए गए सराहनीय कार्यो के लिए सम्मानित किया जाएगा।

5 अप्रैल शाम 5 बजे से आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि परमवीर चक्र सम्मनित योगेन्द्र सिंह यादव, मुख्य वक्ता गंगाचल के संपादक रवि शंकर जी, विशिष्ठ अतिथि के रूप में समाजसेवी दीपिका रेडडी, सम्मानित अतिथि के रूप में पूर्व सांसद तेलंगाना बीबी पाटिल व वक्ता के रूप में टैक्स ऑफिसर संजय मिश्रा के साथ संस्था के अध्यक्ष गुरूप्रसाद हुडेनकर, व सचिव डॉ राजीव डोंगरे के साथ विशिष्टजन मौजूद रहेंगे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes