*लोकेशन-खातेगांव कन्नोद*
*संवाददाता- गणेश जायसवाल*
*आज तक 24×7
किसानों पर दोहरी मार
गेहूं तुलाई हुई नहीं, सोसाइटी में दण्ड ब्याज लग गया
कन्नोद
किसान संघ की तहसील बैठक संपन्न
भारतीय किसान संघ मालवा प्रांत की तहसीलश प्रवास योजनानुसार कन्नोद तहसील की बैठक कृषि उपज मंडी के किसान विश्राम भवन में हरियोम मंडलोई तहसील अध्यक्ष की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक मे प्रांत के प्रचार प्रमुख गोवर्धन पाटीदार के साथ तहसील प्रभारी श्री डा बाबुलाल चोधरी का प्रवास रहा प्रवास के दौरान प्रचार प्रमुख गोवर्धन पाटीदार ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रिति निती कार्य पद्धति और संगठन की रचना से अवगत कराया आपने बिंदु वार तहसील स्तरीय जानकारी उपस्थित कार्यकर्ताओं की सूची प्रवासी कार्यकर्ताऔ की संख्या तहसील में कुल गांव उसमे गांव समिति उसमे सक्रिय समिति और वर्ष भर मे होने वाली बैठकों का विवरण तथा तहसील में अन्न संग्रह और कार्यालय निर्माण संग्रह विषय पर चर्चा की गई आपने वर्तमान में किसानो को आ रही समस्या गेहूं खरीदी सहकारिता में लगे दंड ब्याज की ड्यू डेट बढ़ाने और गेहूं के खापे ज्ञात अज्ञात कारणों से जलने पर किसानों पर बनाए जा रहे प्रकरणो के संबंध मे आपने कहा की *6 अप्रैल को प्रांत की सभी तहसील स्तरों पर धरना* प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया जाएगा और सरकार को चेताया कि किसानो के धैर्य को उनकी कमजोरी न समझे सरकार
प्रवास कार्यक्रम के आगे ग्राम नादोन में स्वागत बोर्ड लगाया फिर ग्राम समिति बैठक मंदिर में हुई।
इस अवसर जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश टांडी, जिला कोषाध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिसोदिया, जिला सह मंत्री सूमेर सिंह दरबार, रामनिवास परमार उपस्थित थे वर्तमान में किसानो को आ रही समस्या गेहूं खरीदी सहकारिता में लगे दंड ब्याज की ड्यू डेट बढ़ाने और गेहूं के फासे ज्ञात अज्ञात कारणों से जलने पर किसानों पर बनाए जा रहे प्रकरणो के संबंध मे आपने कहा की *6 अप्रैल को प्रांत की सभी तहसील स्तरों पर धरना* प्रदशन करेंगे
जानकारी तहसील मंत्री मुकेश लोवंशी ने दी

