मनावर के पास ग्राम देवरा ओर बाकानेर में मान नदी पर दो विशाल पुल का निर्माण व भूमि पूजन विधायक डॉ हिरालाल अलावा के द्वारा किया गया। 

राजू देवड़ा बालीपुर

 

स्थान मनावर

 

मनावर के पास ग्राम देवरा ओर बाकानेर में मान नदी पर दो विशाल पुल का निर्माण व भूमि पूजन विधायक डॉ हिरालाल अलावा के द्वारा किया गया।

 

मनावर के पास ग्राम देवरा ओर बाकानेर में मान नदी पर दो विशाल पुल का निर्माण किया जाएगा। जिसके कार्य का भूमि पूजन विधायक डॉ हिरालाल अलावा के द्वारा किया गया। इन दोनो परियोजना पर लगभग 24 करोड़ रुपए की लागत आएगी।देवरा का पुल 260 मीटर लंबा तथा बाकानेर का पुल 255 मीटर का निर्माण होगा।इन दौनो पुल के निर्माण से लगभग 80 गांवो को फायदा मिलेगा।इस अवसर पर विधायक डॉ अलावा ने कहा कि दोनों गांवो में पुल निर्माण की मांग करीब 15 वर्षो से कि जा रही धी।

डॉ अलावा ने कहा कि पुल के बनने से बाकानेर से अजंड़ और बड़वानी होकर जाने वाले यात्रियों के लिए दूरी लगभग 5 किलोमीटर कम हो जाएगी। डॉ अलावा ने कहा

बरसात के मौसम में मान नदी में उफान आने से आसपास के गांवों का संपर्क टूट जाता था। लोगों को नाव के सहारे नदी पार करनी पड़ती थी।

वही पुल न होने से बच्चों की शिक्षा प्रभावित होती थी, कई छात्र-छात्राएं स्कूल नहीं पहुंच पाते थे। वहीं, बीमार लोगों को अस्पताल ले जाने में भी बड़ी दिक्कतें आती थीं। ग्रामीणों को छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी लंबा चक्कर लगाना पड़ता था।निर्माण के बाद इससे क्षेत्र में यातायात का दबाव भी कम होने की उम्मीद है, जिससे आवागमन सुगम होगा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes