Skip to main content

Aaj Tak24x7

दुद्धी महिला थाना में एसपी की बैठक, भूमि कब्जे, ट्रैफिक जाम और छात्र सुरक्षा पर व्यापारियों-नागरिकों की शिकायतें।

दुद्धी महिला थाना में एसपी की बैठक, भूमि कब्जे, ट्रैफिक जाम और छात्र सुरक्षा पर व्यापारियों-नागरिकों की शिकायतें

 

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।

 

दुद्धी (सोनभद्र)।स्थानीय महिला थाना परिसर में आज शनिवार दोपहर साढ़े तीन बजे पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों के साथ बैठक बुलाई। बैठक में स्थानीय जन समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

लोगों ने भूमि कब्जे, सड़क जाम, बस स्टैंड व्यवस्था और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के समय पर एनएच-39 मार्ग पर भारी वाहनों की रोक की मांग उठाई। विशेष रूप से मझौली गांव में एक विद्यालय द्वारा आदिवासियों की जमीन कब्जे, मुर्धवा मोड़ पर ट्रकों से अवैध वसूली, बघाडू गांव सहित तहसील क्षेत्र में दबंगों द्वारा गरीबों-असहायों की जमीनों पर कब्जे की शिकायतें प्रमुख रहीं। बालिका कॉलेज की छात्राओं के स्कूल समय और छात्रों की छुट्टी के दौरान भारी वाहनों के आवागमन से दुर्घटना का खतरा बताते हुए रोक लगाने की मांग की गई।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे एसपी अभिषेक वर्मा ने सभी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद एसपी पूरे दलबल के साथ बघाडू गांव पहुंचे और भूमि विवादित मामलों की मौके पर जानकारी ली।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह रविंद्र जायसवाल,तहसीलदार अंजनी गुप्ता, कन्हैयालाल अग्रहरि, पंकज जायसवाल, मनोज जायसवाल, दिलीप पांडे, दीपक शाह, सुरेंद्र गुप्ता, डॉ. मिथिलेश और डॉ. कृष्ण कुमार चौरसिया सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7