*लोकेशन// संजय आचार्य की रिपोर्ट*
* खरसोद कला भाटपचलाना पुलिस द्वारा मादक पदार्थ गांजा तस्करी के प्रमुख सप्लायर- 10,000/- रुपए के ईनामी बदमाश को स्वीफ्ट कार में रखे 04 किलो 200 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजेके साथ किया गिरफ्तार
आसपास के क्षेत्रो मे मादक पदार्थ कि तस्करी के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार बदल रहा था अपना ठिकाना
जिला उज्जैन पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रदीप शर्मा द्वारा जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत आज श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय उज्जैन के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक रंजन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस खाचरौद श्रीमती आकांक्षा बेछोटे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भाटपचलाना सतेन्द्र सिंह चौधरी व उनकी टीम के द्वारा लगातार थाना क्षेत्र में अवैध क्रिया कलाप, मादक पदार्थ कि तस्करी करने वाले अपराधियों के विरूध्द कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना भाटपचलाना पुलिस द्वारा मादक पदार्थ गांजे कि तस्करी के प्रमुख सप्लायर -10,000-/रुपए के ईनामी बदमाश दीपक पिता देविसिहं कुशवाह उम्र 29 साल निवासी ओझा कालोनी नागदा को 4 किलो 200 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है।
घटना का संक्षिप्त विवरण थाना भाटपचलाना पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ कि तस्करी करने वाले
आरोपीगणो के विरुद्द लगातार कि जा रही कार्यवाही के अन्तर्गत दिनांक 26.02.2026 को भाटपचलाना पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ (गांजा) तस्कर नारायण सिहं पिता हरेसिहं पवार निवासी ग्राम लोहारी को मादक पदार्थ कि तस्करी करते गिरफ्तार जाकर आरोपी नारायणसिह पंवार के विरुद्द अपराध क्रमांक 78/2026 धारा 8/20 NDPD ACT का पंजीब्द कर विवेचना मे लिया गया था। विवेचना के दौरान तथ्यात्मक पुछताछ तथा विवेचना मे आए प्रमाणो के आधार पर ज्ञात हुआ कि तस्कर नारायण सिहं पवार अपने साथी तस्कर दीपक पिता देवीसिहं कुशवाह उम्र 29 साल निवासी ओझा कालोनी नागदा से मादक पदार्थ (गांजा) कि खरीद कर तस्करी करता था। दीपक कुशवाह सप्लायर के रुप मे गांजे के तस्करी करता था जो नारायण सिंह व अन्य को गांजे कि खेप पहुंचाता था। घटना दिनांक से ही आरोपी दीपक कुशवाह फरार था। दीपक कुशवाह कि गिरफ्तारी पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय उज्जैन द्वारा 10,000/-रुपए का ईनाम घोषित किया था।
इसीक्रम मे थाना भाटपचलाना पुलिस द्वारा दिनांक 03.04.2026 को मादक पदार्थ कि तस्करी करते झाबरी रोड पुलिया के पास ग्राम खरसोदकला से घेराबंदी कर तस्कर महेश पिता अमरसिहं भीलवाडा निवासी ग्राम खरसोदकला को 01 किलो 840 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्द अपराध क्रमांक 129/2026 धारा 8/20 NDPD ACT का पंजीब्द्द कर विवेचना मे लिया गया। पुछताछ के दौरान महेश द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा फरार तस्कर दीपक पिता देवीसिहं कुशवाह निवासी ओझा कालोनी नागदा से खरीदना बताया। दीपक कुशवाह जो कि पुर्व से थाना भाटपचलाना का 10,000/- रुपए का ईनामी बदमाश होकर लगातार मादक पदार्थ गांजा तस्करी मे प्रमुख रुप से संलिप्त था।
थाना प्रभारी सतेन्द्र सिहं चौधरी के नेतृत्व मे विशेष टीम गठित कि जाकर मुखबिर सुचना व तकनीकि साक्ष्य के सहायता से विभिन्न जगहो पर दबिश दी जाकर प्रमुख ईनामी मादक पदार्थ तस्कर (सप्लायर) दीपक पिता देवीसिहं कुशवाह निवासी ओझा कालोनी नागदा को कल दिनांक 05.04.2026 को उसकी मारुति स्वीफ्ट कार क्रमांक MP13CA7762 सहित मुक्तेश्वर महादेव मंदीर के पास से पकडा गया तथा आरोपी दीपक सिह कुशवाह कि स्वीफ्ट कार कि डिक्की में छिपाकर रखा 04 किलो 200 ग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया व कार को भी जप्त किया गया तथा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी दीपक कुशवाह को माननीय विशेष न्यायालय NDPD ACT उज्जैन में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाकर गांजे के अन्य स्रोत व सम्पुर्ण चेन के संबंध मे पुछताछ कि जाएगी ।


