Skip to main content

Aaj Tak24x7

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में और गडकरी के सहयोग से ग्वालियर-चंबल क्षेत्र को ₹7000 करोड़ से अधिक की ऐतिहासिक सौगात मिली: केंद्रीय मंत्री सिंधिया*

 

*प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में और गडकरी के सहयोग से ग्वालियर-चंबल क्षेत्र को ₹7000 करोड़ से अधिक की ऐतिहासिक सौगात मिली: केंद्रीय मंत्री सिंधिया

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने आज ग्वालियर–आगरा एक्सप्रेसवे परियोजना का निरीक्षण कर क्षेत्र को दो महत्वपूर्ण सौगातों की जानकारी दी।

पहली, ₹5500 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन ग्वालियर–आगरा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, जिसके तहत वर्तमान दो-लेन मार्ग को उन्नत कर 6-लेन हाई-स्पीड कॉरिडोर में परिवर्तित किया जाएगा।

सिंधिया ने बताया कि शिवपुरी को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने हेतु लगभग 28 किलोमीटर लंबा पश्चिमी बायपास भी विकसित किया जा रहा है, जिसकी अनुमानित लागत ₹1400 करोड़ है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस हाई-स्पीड कॉरिडोर लगभग ₹5500 करोड़ और पश्चिमी बायपास परियोजना को मिलाकर ग्वालियर-चंबल क्षेत्र को कुल मिलाकर लगभग ₹7000 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात प्राप्त हुई है, जिससे क्षेत्र में कनेक्टिविटी, आर्थिक गतिविधियों और समग्र विकास को नई गति मिलेगी।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7