पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस कर्मियों का यातायात प्रभारी सत्येन्द्र शर्मा ने आभार व्यक्त किया

पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस कर्मियों का यातायात प्रभारी सत्येन्द्र शर्मा ने आभार व्यक्त किय

——————————————–

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के जिला ग्वालियर महानगर के नवीन कार्यालय के भूमिपूजन में यातयात एवं सुरक्षा प्रभारी जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा  पिछले 3 दिनों से लगातार पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री धर्मवीर सिंह यादव जी एवं अधिकारियों के साथ संवाद स्थापित किया लगातार मीटिंग की एवं मौके का नक्शा तैयार किया गया कार्यक्रम का रोड़मेप तैयार कर पार्किंग एवं अन्य व्यवस्था हेतु जगह चिन्हित की गई एवं अलग अलग रास्तों में खेत और जमीनों को जेसीबी से वाहन आने जाने हेतु सुगम कराया गया एवं आसपास के मैरिज गार्डन की पार्किंग में और कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने वाले हर रास्ते पर पार्किंग की बेहतर व्यवस्था की गई जिससे कार्यक्रम में आने जाने वाले आगंतुकों के वाहन आसानी से कार्यक्रम स्थल के पास में ही पार्क हो गए आम आदमी के वाहनों का लगातार आना जाना लगा रहा और जाम की स्थिति निर्मित नहीं हुई।

भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा ने भाजपा के नवीन कार्यालय भूमिपूजन के दौरान आम नागरिकों की सुविधा को प्राथमिकता पर रखते हुए यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था का सफल संयोजन के लिए ग्वालियर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री धर्मवीर सिंह यादव जी, ASP श्री जयराज दुबे जी, ट्रैफिक डीएसपी श्री अजीत सिंह चौहान, CSP नागेन्द्र सिंह जी, CSP श्रीमती हिना खान जी,  ट्रैफिक टीआई श्री धनंजय शर्मा जी , सिरौल टीआई श्री गोविंद बल्लभ बगोली जी, टीआई  श्री रविन्द्र सिंह जी, टीआई श्री जितेन्द्र तोमर जी एवं पुलिस अधिकारियों एवं समस्त पुलिस कर्मियों एवं प्रशासन की मुस्तैदी आपसी तालमेल के लिए आभार व्यक्त करते हुए बधाई दी हे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes