Skip to main content

Aaj Tak24x7

संदिग्धावस्था में युवक का शव पेड़ से लटका मिला,पुलिस जांच में जुटी।

संदिग्धावस्था में युवक का शव पेड़ से लटका मिला,पुलिस जांच में जुटी

अमेठी जनपद के इन्हौना थाना क्षेत्र के चिलौली गांव में एक युवक का शव आम के पेड़ से लटका मिला। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान शुभम कुमार कोरी 22 वर्ष पुत्र शिव कुमार कोरी के रूप में हुई है, जो सरनाम का पुरवा मजरे कोंची, थाना मोहनगंज का निवासी था।

जानकारी के अनुसार, शुभम बचपन से ही अपने मामा राम जीवन (पुत्र बरसाती) के घर चिलौली में रह रहा था।

ग्रामीणों ने चिलौली स्थित रानू तिवारी के बाग में आम के पेड़ से युवक का शव लटकता हुआ देखा। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और परिजनों को घटना की सूचना दी गई।

इस संबंध में इन्हौना थाना प्रभारी विवेक सिंह ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,जांच की जा रही है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7