विश्व नवकार मंत्र दिवस पर सकल जैन समाज का सामुहिक जाप*

राजू देवड़ा बालीपुर

स्थान मनावर

*विश्व नवकार मंत्र दिवस पर सकल जैन समाज का सामुहिक जाप

विश्व नवकार दिवस 09 अप्रैल के अवसर पर एक ही समय एक ही दिन एक साथ संपूर्ण भारत व विश्व में नवकार महामंत्र जाप का आयोजन किया गया | दक्षिण भारत के कर्नाटक से प्रतिष्ठा आयोजन संपन्न कर आचार्य देवेश श्रीमद्विजय हितेशचंदसूरिश्वर जी महाराज साहेब आदि मुनिमंडल की पावनकारी निश्रा संघ को प्राप्त हुई | जैन समाज के तत्वाधान में श्री महावीर हीरा रतन भवन मनावर मे विश्व नवकार दिवस पर जाप आयोजित किये गया | आचार्य श्री ने श्रृद्धा से नवकार मंत्र जप के दैनिक जीवन मे विशेष प्रभावशाली बताया एवं जप के माध्यम से आध्यात्मिक शांति समभाव का वातावरण निर्मित होता है |महामंत्र सेवाभावी वैराग्ययशविजयजी म सा के मुखारविन्द से श्रवण कर सभी समाजजनो ने जाप निरन्तर 90 मिनट तक किया | विश्व नवकार दिवस पर वैश्विक शांति को स्थापित रखने के लिये जिटो अंतराष्ट्रीय संस्था के द्वारा वृहद स्तर पर जाप आयोजन किया गया | धर्मसभा मे श्रीसंघ अध्यक्ष प्रवीण खटोड व विपुल गंगवाल ने भी अपने भाव रखे | समाज के आकेश नवलखा ने बताया कि आचार्य श्री 15 अप्रैल को मोहनखेडा तीर्थ पर भव्य प्रवेश करेंगे, जिसमें मनावर संघ से भी अधिक से अधिक गुरूभक्त शामिल होंगे | सकल जैन समाज मनावर के प्रवीण ओरा, समीरमल काकरेचा , प्रवीण खटोड , सुबाहु फूलेरा, चंद्रकुमार जैन , संतोष काकरेचा , मनोहर ओरा , पारसमल नवलखा , सचिन भंडारी , निलेश रावका, सुमित खटोड , ऋषभ कीमती , राहुल खटोड, रितेश फूलेरा , शेखर खटोड, मनीष चत्तर, सुनिल जैन, अभिषेक सौगानी, सचिन भंडारी , अमित नाहर, निलेश जैन, प्रदीप ओरा आदि गणमान्य जन उपस्थित थे | जाप आयोजन के पश्चात् सामुहिक प्रभावना भी की गई | कार्यक्रम के अंत मे गुरूदेव ने मंगल पाठ श्रवण करवाया |

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes