भोपाल में शराब की पांच दुकानों को हटाने के लिए रोज हो रहे प्रदर्शन*

*भोपाल में शराब की पांच दुकानों को हटाने के लिए रोज हो रहे प्रदर्शन

*मंत्री -विधायक भी शराब दुकानों को हटाने में अढ़ै*
मिश्रीलाल कोहरे
भोपाल
भोपाल में पांच दुकानों को हटाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
इसे हटाने के लिए लोग रोज प्रदर्शन कर रहे हैं। महिलाएं रोज शराब दुकान के हटाने लिए सर आप दुकान के सामने भजन कीर्तन करती नजर आ रही है गुरुवार को भी कहीं महिलाएं भजन कीर्तन करती नजर आई। सुरक्षा के लिए आज से यहां पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं
सेमराकला के लोग शराब दुकान हटाने के लिए पिछले एक साल से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
पिछले 1 वर्ष में कलेक्टर को जनसुनवाई में 54 बार शिकायत कर चुके हैं। सेमरा कला और मंदाकिनी चौराहा दुकान जल्द ही अन्य जगह शिफ्ट होगी। इन दुकानों को हटाने के विधायक रामेश्वर शर्मा एवं मंत्री विश्वास सारंग विरोध कर चुके हैं
उन्होंने कलेक्टर एवं आबकारी अधिकारियों से बात की है। जल्द ही सेमरा कला और मंदाकिनी चौराहा की शराब दुकान अन्य जगह शिफ्ट होंगी इसके लिए जगह तलाशी जा रही है। हालांकि महिलाऐं ने कहा जब तक शराब दुकानों को नहीं हटाते भजन कीर्तन कर विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे।
अरेरा हिल्स कॉलोनी की शराब दुकान का मामला तो राष्ट्रीयमानवाधिकार तक जा चुका
है उसके बावजूद शराब दुकान नहीं हटाई जा सकी।
इस दुकान के 50 मीटर की दायरे में ही आर्य समाज का मंदिर है लेकिन आबकारी विभाग अधिकारीयों ने नियमों का हवा देते हुए इसे मंदिर मानने से इनकार कर दिया था।
इसको लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंका कानूनगो ने नाराजी जताई थी।
बुधवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज चौराहा स्थित शराब दुकान का विरोध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया था। इसके पास में स्कूल और कॉलेज है।
सर आप दुकान के पास से ही स्कूल एवं कॉलेज की छात्राएं गुजराती है
इसी क्षेत्र में विगत दिनों दो छात्राओं के साथ छेड़खानी कीघटना हो चुकी है। इसका भी कहीं बार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारीयों ने ज्ञापन दिया है
लेकिन दुकान नहीं हट सकी।
अवधपुरी इलाके के रिशिपुरम मैं भी कई दिनों से शराब दुकान हटाने की मांग की जा रही है। शराब दुकान हटाने के लिए स्थानीय रहवासियों द्वारासुंदरकांड का पाठ किया जा रहा है। स्थानी लोगों का कहना है कि शराब दुकान के कारण माहौल बिगड़ रहा है एवं अपराधी घटनाएं बढ़ रही है। शराब दुकान के आसपास आशा सामाजिक तत्वों का जमाना रहता है
जिससे क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल बन गया है। कहीं बार यहां से गुजरने वाली महिलाओं के साथ छेड़ खानी की घटनाएं भी सामने आई है।
ईंटखेड़ी की शराब दुकान से भी लोग नाराज हैं इसको लेकर भी हटाने के लिए लोगों ने पुलिस को शिकायत की है ताकि शराब दुकान हटसके।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes